कुमारडुंगी केंद्र प्रभारी होंगे निलंबित

Published at :02 Jan 2015 11:39 AM (IST)
विज्ञापन
कुमारडुंगी केंद्र प्रभारी होंगे निलंबित

चाईबासा जगन्नाथपुर : उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दीक पी ने गुरुवार को तीन प्रखंडों के स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान कुमारडुंगी स्वास्थ्य केंद्र में ताला बंद था. न डॉक्टर थे न ही कोई नर्स या दूसरा स्टाफ. उपायुक्त ने यहां के चिकित्सा प्रभारी विमल बेक को निलंबित करने की सरकार से अनुशंसा की है. […]

विज्ञापन
चाईबासा जगन्नाथपुर : उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दीक पी ने गुरुवार को तीन प्रखंडों के स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान कुमारडुंगी स्वास्थ्य केंद्र में ताला बंद था. न डॉक्टर थे न ही कोई नर्स या दूसरा स्टाफ.
उपायुक्त ने यहां के चिकित्सा प्रभारी विमल बेक को निलंबित करने की सरकार से अनुशंसा की है. अनुपस्थित सभी कर्मियों को वेतन निकासी पर रोक लगा दी है. सभी को शो कॉज किया गया है. जवाब के बाद इन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई तय की जायेगी. जगन्नाथपुर स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के क्रम में चिकित्सा प्रभारी अपने आवास में मिले. उनसे पूछताछ की गयी.
जगन्नाथपुर स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम लक्ष्मी पुरती, सुशांती बाड़ा, मंजूला डुंगडुंग, उगरानी केरकेट्टा तथा नेत्र चिकित्सालय के सहायक प्रदीप सांडिल के वेतन पर रोक लगा दी गयी है. ये सभी डयूटी से गायब थे. यहां प्रसव केंद्र तथा कुपोषण केंद्र भी बंद था. हाटगम्हरिया अतिरिक्त केंद्र में भी ताला लटका था. यहां सुबह आठ से तीन बजे तक चिकित्सा सुविधा देने का बोर्ड लगा था. डीसी यहां चार बजे पहुंचे थे. उपायुक्त ने अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र खोलने तथा बंद करने का प्रावधान सिविल सजर्न से पूछने के बाद कार्रवाई करने की बात कही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola