सेल के एकलव्य आर्चरी में लगा युवा तीरंदाजों का मेला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Dec 2014 10:38 AM (IST)
विज्ञापन

किरीबुरू : किरीबुरू में सेल द्वारा संचालित एकलव्य आर्चरी मैदान में झारखंड भर से आये युवा तीरंदाजों का मेला लगा. सभी तीरंदाज 29 व 30 दिसंबर तक चलने वाली सेलेक्शन ट्रायल फॉर 35 वां सब जूनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में भाग लेने आये है. इन खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी भी पहुंची. […]
विज्ञापन
किरीबुरू : किरीबुरू में सेल द्वारा संचालित एकलव्य आर्चरी मैदान में झारखंड भर से आये युवा तीरंदाजों का मेला लगा. सभी तीरंदाज 29 व 30 दिसंबर तक चलने वाली सेलेक्शन ट्रायल फॉर 35 वां सब जूनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में भाग लेने आये है.
इन खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी भी पहुंची. विभिन्न शहरों से आये लगभग 200 तीरंदाज लक्ष्य पर निशाना साध झारखंड की सब जूनियर तीरंदाजी टीम एवं स्टील प्लांट स्पोर्ट्स बोर्ड (एसपीएसबी) टीम में अपना स्थान सुनिश्चित करने की जद्दोजहद करते नजर आयी.
रिकर्व झारखंड टीम (लड़का)
1. वीर सिंह पूर्ति (668 अंक, टाटा आर्चरी अकादमी) 2. कमल किशोर (650, एकलव्य आर्चरी अकादमी), अखिल चौधरी (649,टाटा आर्चरी अकादमी) 4. सिद्धांत आनंद (649, टाटा आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर)
झारखंड रिकर्व महिला टीम
1. सुलेखा सिंह (634, टाटा आर्चरी अकादमी) 2. अंकीता भगत (617,टाटा आर्चरी अकादमी)3.प्राची सिंह (614,टाटा आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर) 4. सुशमिता बिरूली (604, टाटा आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर)
झारखंड कम्पाउंड पुरुष टीम
1. अनुज कुमार गुप्ता (674, साई, रांची), 2. संशा बिरूली (663,सरायकेला-खरसावां जिला टीम) 3. सुरज नंद (648, साई, रांची) 4. रोहित कुमार (648, बीएमएसी, सिल्ली)
झारखंड कम्पाउंड महिला टीम
1. मधुमिता कुमारी (659, बीएमएसी, सिल्ली ) 2. शुषमा कुमारी (631, बीएमएसी, सिल्ली) 3. कविता सुंडी (613, टाटा आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर)
स्टील प्लांट स्पोर्ट्स बोर्ड पुरुष टीम इस प्रकार है.
1. सुनील बिरूली (638, एकलव्य आर्चरी ), 2.संजय डिंडोर (637, एकलव्य आर्चरी) 3. आयुष (622, एकलव्य आर्चरी अकादमी) 4. निल माधव जोशी (620, टाटा आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर)
एसपीएसबी महिला टीम
1. मनीषा हेम्ब्रम (600), 2. शुषमिता महतो (593) 3. पूजा कुमारी (583) 4. प्रतिमा चौहान (582) – सभी टाटा आर्चरी अकादमी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




