जैंतगढ़: ठंड से छह वर्षीय मासूम की मौत

Published at :27 Dec 2014 1:49 PM (IST)
विज्ञापन
जैंतगढ़: ठंड से छह वर्षीय मासूम की मौत

जैंतगढ़ : जैंतगढ़ हाट परिसर मे गुरु वार रात ठंड से छह माह के एक बच्चे की मौत हो गयी. दलपोसी गांव की रीता मुंडा अपने पति कांटे मुंडा की मौत के बाद अपने दो बच्चों के साथ जैंतगढ़ हाट परिसर स्थित एक मार्केट शेड में किसी तरह अपना जीवन बसर कर रही थी. वह […]

विज्ञापन
जैंतगढ़ : जैंतगढ़ हाट परिसर मे गुरु वार रात ठंड से छह माह के एक बच्चे की मौत हो गयी. दलपोसी गांव की रीता मुंडा अपने पति कांटे मुंडा की मौत के बाद अपने दो बच्चों के साथ जैंतगढ़ हाट परिसर स्थित एक मार्केट शेड में किसी तरह अपना जीवन बसर कर रही थी.
वह होटलों और घरों मे पानी भर कर किसी प्रकार अपना और अपने दो बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी. उसके पास गरम कपड़े नहीं थे. न ठंड में ओढ़ने-बिछाने के लिए कंबल और बिस्तर. आखिरकार गुरुवार को कड़ाके की ठंड ने उसके मासूम बेटे की जान ले ली. जिले में ठंड से मरने की यह दूसरी घटना है. इससे पहले आनंदपुर की पुष्पा सोय की ठंड से मौत हो चुकी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola