हर दो दिन पर दूसरे शहर में चोरी

Published at :26 Dec 2014 3:57 AM (IST)
विज्ञापन
हर दो दिन पर दूसरे शहर में चोरी

चाईबासा : चाईबासा के नोकिया प्रायोरिटी मोबाइल दुकान में 19 दिसंबर को सेंधमारी कर 3.40 लाख के 39 पीस मोबाइल व नगद 38,000 रुपया उड़ाने के मामले में अंतरराज्यीय चोर गिरोह के संलिप्तता का खुलासा हुआ है. फिल्म धूम की स्टाइल में यह गिरोह काम कर रहा है. हर दो रोज बाद चोरों का यह […]

विज्ञापन
चाईबासा : चाईबासा के नोकिया प्रायोरिटी मोबाइल दुकान में 19 दिसंबर को सेंधमारी कर 3.40 लाख के 39 पीस मोबाइल व नगद 38,000 रुपया उड़ाने के मामले में अंतरराज्यीय चोर गिरोह के संलिप्तता का खुलासा हुआ है. फिल्म धूम की स्टाइल में यह गिरोह काम कर रहा है. हर दो रोज बाद चोरों का यह गिरोह दूसरे शहर में चोरी की घटना को अंजाम दे रहा है. सभी चोरी की वारदात एक ही स्टाइल से अंजाम दिये जारहे है.
चाईबासा के बाद जमशेदपुर व धनबाद में चोरी
अंतरराज्यीय चोरों का यह गिरोह अब तक झारखंड के तीन शहरों में एक के बाद एक चोरी को अंजाम दे चुका है. सभी चोरी इन्होंने मोबाइल दुकान में ही सेंध लगाकर की है. सबसे पहले इन्होंने चाईबासा में 19 दिसंबर की सुबह श्रीकांत मुंघडा की नोकिया प्रायोरिटी दुकान में चोरी को अंजाम दिया. 21 दिसंबर की रात जमशेदपुर साकची टैंक रोड़ नैना नेहा पैलेस के शॉप नंबर 102 स्थित विवेक जलान के नारायणी वर्ल्ड नामक मोबाइल दुकान का शटर काट कर 16 हजार रुपये के साथ चार लाख रुपये के मोबाइल फोन की चोरी कर ली.
23 दिसंबर की रात धनबाद के बैंक मोड के उर्मिला टावर स्थित राजेश कुमार अग्रवाल की श्रीराम सेल्स नामक सैमसंग मोबाइल की दुकान से 25 लाख रुपये के 174 पीस मोबाइल फोन चुरा लिये.
अगला टारगेट बिहार के शहर तो नहीं ?
चोरों की सुराग तलाशने में जुटी पुलिस मान रही है कि चोरों का अगला टारगेट बिहार हो सकता है. हालांकि इससे पूर्व वे चोरी की मोबाइल को बेचने की कोशिश करेंगे. अंतरराज्यीय चोर गैंग के तार बिहार से जुड़ने की बात सामने आ रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola