ट्रेन से टकरायी बोलेरो
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Dec 2014 9:13 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर/बड़ाबांबो : चक्रधरपुर और बड़ाबांबो स्टेशन के बीच मानवरहित फाटक पर आद्रा-हावड़ा पैसेंजर (58012) के टक्कर से चार मवेशियों की मौत हो गयी, जबकि बोलेरो के परखच्चे उड़ गये. घटना सोमवार की शाम सवा पांच बजे की है. घटना में दो मवेशी घायल हो गये. बताया जाता है कि बोलेरो से छह मवेशियों को ले […]
विज्ञापन
जमशेदपुर/बड़ाबांबो : चक्रधरपुर और बड़ाबांबो स्टेशन के बीच मानवरहित फाटक पर आद्रा-हावड़ा पैसेंजर (58012) के टक्कर से चार मवेशियों की मौत हो गयी, जबकि बोलेरो के परखच्चे उड़ गये. घटना सोमवार की शाम सवा पांच बजे की है.
घटना में दो मवेशी घायल हो गये. बताया जाता है कि बोलेरो से छह मवेशियों को ले जाया जा रहा था. घटना के बाद बोलेरो ट्रैक के बीच में फंस गयी थी. इस कारण ट्रेन पौने एक घंटा लेट हुई. दूसरी ओर घटना के बाद इंजन स्टार्ट होने में दिक्कत हो रही थी. शाम छह बजे ट्रेन को धीमी गति से राजखरसावां स्टेशन पर ले जाया गया. वहां दूसरा इंजन लगाकर आद्रा के लिए रवाना किया गया. चक्रधरपुर डिवीजन में मानवरहित फाटक पर एक माह में यह दूसरी घटना हुई. सोमवार को हुई घटना की रिपोर्ट ट्रेन ड्राइवर और गार्ड ने चक्रधरपुर डिवीजन कंट्रोल को दी है.
डीआरएम ने दिये जांच के आदेश
चक्रधरपुर और बड़ाबांबो स्टेशन के बीच मानवरहित फाटक पर आद्रा पैसेंजर से भैंस लदा बोलेरो की टक्कर मामले में चक्रधरपुर के डीआरएम राजीव कुमार अग्रवाल ने जांच के आदेश दिये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




