सेलकर्मी के खाता से उड़ाये 63 हजार रुपये

Published at :23 Dec 2014 9:12 AM (IST)
विज्ञापन
सेलकर्मी के खाता से उड़ाये 63 हजार रुपये

गुवा : बैंक कर्मचारी बनकर सेल कर्मचारी से 63 हजार रुपये ठगी का मामला सामने आया है. ठगी का शिकार गुवा सेल के एजीएम विपिन कुमार गिरी ने गुवा थाने में इसकी प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें उन्होंने बताया है कि उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था. बैक कर्मचारी बनकर सामने […]

विज्ञापन
गुवा : बैंक कर्मचारी बनकर सेल कर्मचारी से 63 हजार रुपये ठगी का मामला सामने आया है. ठगी का शिकार गुवा सेल के एजीएम विपिन कुमार गिरी ने गुवा थाने में इसकी प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें उन्होंने बताया है कि उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था. बैक कर्मचारी बनकर सामने वाले ने उन्हें बताया कि लक्की नंबर निकलने के कारण बैक उन्हें एक गिफ्ट देना चाहता है.
जिसके लिये उनसे बैक खाता का डिटेल और एटीएम का पूरा डिटेल मांगा गया था. बिपिन ने अपने बैंक का पासबुक नंबर और एटीएम का पूरा डिटेल बता दिया. कुछ ही देर बाद ही उनके खाते से तीन किस्तो में 63 हजार रुपया निकाल लिया गया. पहले किस्त में 6999 रुपये, दूसरा किस्त में 11,998 रुपये और तीसरा किस्त में 13998 हजार रुपये की निकासी की गयी. निकासी एक ही दिन एक मिनट के अंदर की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola