आज खुलेगा राज, जनता किसके साथ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Dec 2014 9:12 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : आइजी एमएस भाटिया सोमवार को चाईबासा में मतगणना की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे. चाईबासा पहुंचने के बाद उन्होंने सर्किट हाउस में पश्चिम सिंहभूम के पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा इंतजाम की समीक्षा की. इसके अलावा सुरक्षा से संबंधित कई निर्देश जारी किये. दोपहर बाद उन्होंने आयुक्त अनूप गोयल के […]
विज्ञापन
चाईबासा : आइजी एमएस भाटिया सोमवार को चाईबासा में मतगणना की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे. चाईबासा पहुंचने के बाद उन्होंने सर्किट हाउस में पश्चिम सिंहभूम के पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा इंतजाम की समीक्षा की. इसके अलावा सुरक्षा से संबंधित कई निर्देश जारी किये. दोपहर बाद उन्होंने आयुक्त अनूप गोयल के साथ भी बैठक कर तीनों जिलों के मतगणना से संबंधित जानकारी ली. मौके पर डीआइजी मो नेहाल, एसपी नरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे.
उधर मतगणना को लेकर प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने कार्यकर्ताओं संग विचार विमर्श किया. वहीं जीत को लेकर पहले से ही होली-दीवाली की भी तैयारी कर ली गयी है. इसके लिए मिठाई के भी आर्डर दे दिये गये है. आज प्रत्याशी सुबह-सुबह मतगणना केंद्र पहुंचेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




