झींकपानी : दुर्घटना में दो की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Dec 2014 1:12 PM (IST)
विज्ञापन

झींकपानी : झींकपानी अंचल के लोकोसाई में गुरुवार की शाम सवा पांच बजे के करीब टाटा मैजिक और बस में भिडं़त होने से टाटा मैजिक के ड्राइवर व मैजिक पर सवार की मौके पर मौत हो गयी. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार महशक्ति ट्रैक्टर का प्रचार वाहन (टाटा मैजिक-जेएच 06 बी 6650) […]
विज्ञापन
झींकपानी : झींकपानी अंचल के लोकोसाई में गुरुवार की शाम सवा पांच बजे के करीब टाटा मैजिक और बस में भिडं़त होने से टाटा मैजिक के ड्राइवर व मैजिक पर सवार की मौके पर मौत हो गयी. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार महशक्ति ट्रैक्टर का प्रचार वाहन (टाटा मैजिक-जेएच 06 बी 6650) शाम को हाटगम्हरिया से चाईबासा लौट रहा था.
इस क्रम में लोकोसाई के पास चाईबासा से हाटगम्हरिया की ओर जा रही बस (ओआर09ए155) ने टाटा मैजिक के बीच सीधी टक्कर हो गयी. घटनास्थल पर ही टाटा मैजिक के ड्राइवर और उस पर सवार एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गयी. टाटा मैजिक के ड्राइवर की पहचान सिकुरसाई निवासी रठू देवगम के रूप में की गयी हैं.जबकि दूसरे मृतक की पहचान नहीं हो पायी है.
इधर दुर्घटना के बाद बस के साथ फरार हो रहे बस चालक जीतेन तिवारी को हाटगम्हरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया एवं बस को जब्त कर लिया है. झींकपानी पुलिस दुर्घटना के संबंध में एक मामला दर्ज कर जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




