चाईबासा : छात्रों ने शिक्षक को कुल्हाड़ी से काटा

Published at :17 Dec 2014 10:24 AM (IST)
विज्ञापन
चाईबासा : छात्रों ने शिक्षक को कुल्हाड़ी से काटा

चाईबासा : संत जेविसर्य ब्वॉयज स्कूल के शिक्षक जय सिंह टोप्पो की मंगलवार की रात नौ बजे हत्या कर दी गयी. शिक्षक पर कुल्हाड़ी से वार किया गया है, जिससे उनका गला कट गया है. मृत शिक्षक चाईबासा के बिरुवा पथ में नेहरू चौक पर किराये के मकान में चार अन्य छात्रों के साथ रहते […]

विज्ञापन
चाईबासा : संत जेविसर्य ब्वॉयज स्कूल के शिक्षक जय सिंह टोप्पो की मंगलवार की रात नौ बजे हत्या कर दी गयी. शिक्षक पर कुल्हाड़ी से वार किया गया है, जिससे उनका गला कट गया है. मृत शिक्षक चाईबासा के बिरुवा पथ में नेहरू चौक पर किराये के मकान में चार अन्य छात्रों के साथ रहते थे. हत्या का आरोप स्कूल के ही दो सीनियर छात्रों पर लगा है.
इस मामले में किसी की गिरफ्तारी खबर लिखे जाने तक नहीं हुई है. हत्या की सूचना पाकर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची. मामले की पूछताछ के लिए पुलिस ने मनोज नाम के एक छात्र के साथ एक और छात्र को अपने साथ ले गयी है. बताया जाता है कि ये दोनों छात्र मामले के चश्मदीद हैं.
प्लानिंग के साथ वारदात को दिया अंजाम : शिक्षक की हत्या में स्कूल के दो छात्र रवि गोप तथा राहुल गोप का नाम सामने आ रहा है. बताया जा रहा है कि ये दोनों छात्र मनोज नामक के छात्र के पास मैथ की कॉपी मांगने उसके घर पर गये थे, तभी शिक्षक जय सिंह टोप्पो ने मनोज से पूछा कि कौन छात्र मिलने आये हैं. उनसे मुङो भी मिलाओ. इसके बाद दोनों छात्रों ने कमरे में घुस कर शिक्षक पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया. शिक्षक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि पूर्व में ये छात्र शिक्षक के बगल वाले कमरे में नशेबाजी किया करते थे, जिसके लिये वे हमेशा मना किया करते थे. इसी बात को लेकर छात्र शिक्षक से नाराज चल रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola