नौ शराब भट्ठियां ध्वस्त, तीन गिरफ्तार

Published at :17 Dec 2014 10:21 AM (IST)
विज्ञापन
नौ शराब भट्ठियां ध्वस्त, तीन गिरफ्तार

मनोहरपुर/आनंदपुर : अवैध शराब चुलाई व बिक्री के खिलाफ मनोहरपुर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर भालडुंगरी व आनंदपुर में कई अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. साथ ही इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मनोहरपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र रविदास के नेतृत्व में चलाये गये अभियान के दौरान भालडुंगरी गांव निवासी […]

विज्ञापन
मनोहरपुर/आनंदपुर : अवैध शराब चुलाई व बिक्री के खिलाफ मनोहरपुर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर भालडुंगरी व आनंदपुर में कई अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. साथ ही इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मनोहरपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र रविदास के नेतृत्व में चलाये गये अभियान के दौरान भालडुंगरी गांव निवासी उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के पारा शिक्षक ललित देहरी के घर पर छापामारी के दौरान काफी मात्र में तैयार शराब के साथ गिरफ्तारी की गयी है.
इसके अलावा शंकर कालो व सोहन साहू के घर से भारी मात्र में तैयार शराब,शराब बनाने की सामग्री,महुआ का जावा, महुआ की बरामदगी करते हुये साहन की पत्नी विमला देवी, शंकर कालो की पत्नी चंद्रीका देवी को गिरफ्तार कर लिया है. शंकर व सोहन मौके से फरार हो गये. अभियान के दौरान सुखनाथ लोहार,लीला देहरी,लथीया साहू,प्रसाद नाग,फेंकु नायक,हरिजीवन अमात, विदेशी अमात के घरों में भी छापेमारी कर शराब,महुआ,जावा,शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाले उपकरणो को जब्त किया गया है. मौके पर ही पुलिस ने शराब भट्ठियों को ध्वस्त करते हुये कच्चे माल व शराब को नष्ट कर दिया. इस अभियान में मनोहरपुर थाने के एएसआइ चिरंजीत कुमार, जी. तिवारी, आनंदपुर सीआरपीएफ 174 / सी बटालियन के सहायक समादेष्टा रंजीत कुमार रजक समेत काफी संख्या में सुरक्षा बल के जवान मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola