सीकेपी के भूषण प्रसाद ने सुनील को पराजित किया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Dec 2014 9:59 AM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर : रेल मंडल मुख्यालय स्थित इंडोर बॉक्सिंग स्टेडियम में दक्षिण पूर्व रेलवे अंतर मंडल बॉक्सिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ. चैंपियनशिप का उदघाटन मंडल रेल प्रबंधक राजीव अग्रवाल ने किया. चैंपियनशिप का उदघाटन मैच 49 किग्रा वर्ग के बॉक्सर आद्रा के सुनील राम व चक्रधरपुर के भूषण प्रसाद के बीच खेला गया. इनमें चक्रधरपुर के […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर : रेल मंडल मुख्यालय स्थित इंडोर बॉक्सिंग स्टेडियम में दक्षिण पूर्व रेलवे अंतर मंडल बॉक्सिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ. चैंपियनशिप का उदघाटन मंडल रेल प्रबंधक राजीव अग्रवाल ने किया. चैंपियनशिप का उदघाटन मैच 49 किग्रा वर्ग के बॉक्सर आद्रा के सुनील राम व चक्रधरपुर के भूषण प्रसाद के बीच खेला गया.
इनमें चक्रधरपुर के भूषण प्रसाद ने सुनील राम को पराजित कर दिया, जबकि दूसरा मुकाबला चक्रधरपुर के एमबी लकड़ा व आद्रा के उदेश्वर यादव के बीच हुआ.
इसमें एमबी लकड़ा ने उदेश्वर यादव को पराजित कर दिया. देर रात आद्रा के तबरेज आलम व अमीत साव, टाटा के शिवराज शर्मा व चिरंजीत बाउरी के बीच मुकाबला होगा. इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक नवीन तलवार समेत अन्य अधिकारी समेत खेल प्रेमी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




