2.42 लाख रुपये जमा

Published at :16 Jul 2013 1:52 PM (IST)
विज्ञापन
2.42 लाख रुपये जमा

उत्तराखंड आपदा प्रभावितों की मदद को भिक्षाटनचाईबासा : उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा से मची तबाही से हताहत हुए लोगों को राहत पहुंचाने के लिए रविवार को जगन्नाथपुर विधायक गीता कोड़ा के नेतृत्व में शहर के पोस्ट ऑफिस चौक, सदर बाजार, मंगलाहाट, बड़ी बाजार, जैन मार्केट, शहीद पार्क, मधु बाजार में भिक्षाटन कर कुल 24200 रूपये […]

विज्ञापन

उत्तराखंड आपदा प्रभावितों की मदद को भिक्षाटन
चाईबासा : उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा से मची तबाही से हताहत हुए लोगों को राहत पहुंचाने के लिए रविवार को जगन्नाथपुर विधायक गीता कोड़ा के नेतृत्व में शहर के पोस्ट ऑफिस चौक, सदर बाजार, मंगलाहाट, बड़ी बाजार, जैन मार्केट, शहीद पार्क, मधु बाजार में भिक्षाटन कर कुल 24200 रूपये एकत्र किये गये. विधायक गीता कोड़ा ने अपना एक माह का वेतन आपदा राहत कोष में देने की घोषणा की.

पश्चिमी सिंहभूम के सांसद मधु कोड़ा ने कारा से उपायुक्त को पत्र प्रेषित कर अपने सांसद निधि से दस लाख रूपये की राशि उत्तराखंड सरकार को देने की अनुशंसा की है. जिप अध्यक्ष अनीता सुम्बरूई ने तीन हजार तथा जिप सदस्य नीलम प्रियंका सांवैयां ने पांस सौ रूपये दिये.

भिक्षाटन के बाद गीता कोड़ा ने बताया की पूरे जिले में घूम-घूम कर राहत राशि जमा कर पीड़ितों के लिए भेजी जायेगी. यह अभियान जनसहयोग से लगातार चलेगा. भिक्षाटन में पप्पू औझा, विनोद सांवैयां, मनीष गुप्ता, प्रदीप विश्वकर्मा, सूरज निषाद, एजाज खान, सलीम खान, आनंद निषाद, अनिल गुप्ता, गगन बिहारी प्रधान, अमोद साव आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola