200 शिक्षक-शिक्षिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

Published at :16 Jul 2013 1:52 PM (IST)
विज्ञापन
200 शिक्षक-शिक्षिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

चाईबासा : आदिवासी हो समाज महासभा व युवा महासभा की ओर से रविवार को आदिवासी क्लब भवन हरिगुटू में समारोह आयोजित कर वार क्षिति-लिपि के दो सौ शिक्षक-शिक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया. ये शिक्षक-शिक्षिकाएं कोल्हान प्रमंडल में बनाये गये सौ केंद्रों में वारड क्षिति-लिपि पढ़ना सिखायेंगे. इन केंद्रों में आगामी छह जुलाई से शनिवार […]

विज्ञापन

चाईबासा : आदिवासी हो समाज महासभा व युवा महासभा की ओर से रविवार को आदिवासी क्लब भवन हरिगुटू में समारोह आयोजित कर वार क्षिति-लिपि के दो सौ शिक्षक-शिक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया.

ये शिक्षक-शिक्षिकाएं कोल्हान प्रमंडल में बनाये गये सौ केंद्रों में वारड क्षिति-लिपि पढ़ना सिखायेंगे. इन केंद्रों में आगामी छह जुलाई से शनिवार व रविवार को पढ़ाई होगी. समारोह का शुभारंभ ओत गुरू कोल लाको बोदरा व ओ पर केंद्रीय अध्यक्ष मधुसुदन मारला, युवा महासभा अध्यक्ष भूषण पाट पिंगुवा, महासचिव नरेश देवगम, दामोदर पुरती, दीत नारायण वांदिया आदि ने माल्यार्पण की.

श्री मारला, भूषण पाट पिंगुवा, नरेश देवगम ने सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए शिक्षा के माध्यम से हो समाज में फैले अंधियारा को दूर करने की बात कही. इस मौके पर इपिल समद, सुरा बिरूली, राजू सुंडी, भूषण लागुरी, बाबूराम सोय, गुरूचरण बांकिरा, दुगई कुंकल आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola