‘शारीरिक उत्पीडन’ के बाद नवयुवती ने खुद को आग लगाई

Published at :28 Sep 2014 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
‘शारीरिक उत्पीडन’ के बाद नवयुवती ने खुद को आग लगाई

मेदिनीपुर : पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले में कथित तौर पर शारीरिक उत्पीडन का शिकार हुई 22 वर्षीय युवती ने खुद को आग लगा ली. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश पाठक ने बताया कि मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में युवती की मौत हो गई. उसने कल रात खुद को आग लगा ली थी. उन्होंने कहा […]

विज्ञापन

मेदिनीपुर : पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले में कथित तौर पर शारीरिक उत्पीडन का शिकार हुई 22 वर्षीय युवती ने खुद को आग लगा ली. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश पाठक ने बताया कि मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में युवती की मौत हो गई. उसने कल रात खुद को आग लगा ली थी.

उन्होंने कहा कि बीती शाम कुछ स्थानीय युवकों ने युवती के पिता पर हमला किया. युवती ने युवकों को रोकने की कोशिश की तो उसके साथ र्दुव्‍यवहार किया गया. अधिकारी ने कहा कि र्दुव्‍यवहार को बर्दाश्त नहीं कर पाने के कारण युवती ने खुद को आग लगा ली. पडोसियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस ने दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है जिसमें मुख्य आरोपी सुकुमार भगत भी शामिल है. दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola