बेमियादी भूख हड़ताल पर बैठीं प्रमिला पात्रो

Published at :27 Sep 2014 1:07 AM (IST)
विज्ञापन
बेमियादी भूख हड़ताल पर बैठीं प्रमिला पात्रो

चाईबासा:जगन्नाथपुर अनुमंडल क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर जैंतगढ़ की शक्ति रूपा महिला संगठन की सदस्याएं शुक्रवार से उपायुक्त कार्यालय के सामने बेमियादी भूख हड़ताल पर बैठ गयी. महिला समिति ने क्षेत्र की समस्याओं से संबंधित आठ सूत्री मांगपत्र उपायुक्त को दिया है. संगठन की अध्यक्षाप्रमिला पात्रो ने बताया कि जबतक उपायुक्त की ओर से […]

विज्ञापन

चाईबासा:जगन्नाथपुर अनुमंडल क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर जैंतगढ़ की शक्ति रूपा महिला संगठन की सदस्याएं शुक्रवार से उपायुक्त कार्यालय के सामने बेमियादी भूख हड़ताल पर बैठ गयी. महिला समिति ने क्षेत्र की समस्याओं से संबंधित आठ सूत्री मांगपत्र उपायुक्त को दिया है. संगठन की अध्यक्षाप्रमिला पात्रो ने बताया कि जबतक उपायुक्त की ओर से सकारात्मक आश्वासन नहीं मिलता तबतक वे भूख हड़ताल पर बैठी रहेंगी. उनकी प्रमुख मांगों में देसी शराब के तमाम अड्डे ध्वस्त करना और शराब बिक्री पर रोक लगाना, सरकार विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करना एवं निजी विद्यालयों की मनमानी पर अंकुश लगाना, जैंतगढ़ स्वास्थ्य उप केंद्र में डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना, संस्थागत प्रसव की व्यवस्था एवं झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई करना, पलायन रोकने के लिए विशेष प्रशासनिक पहल, सरकारी योजनाओं में बिचौलियों की दखल पर रोक लगाना, पाइप लाइन के जरिये पेयजल की आपूर्ति कराना, जगन्नथापुर प्रखंड में अनाथाश्रम का निर्माण करने के अलावा क्षेत्र में शांति-व्यवस्था सुनिश्चित करना शामिल है.

देर रात पहुंचा प्रशासनिक अमला सांसद गिलुवा भी पहुंचे

प्रशासनिक सिस्टम की खामियों को दुरुस्त करने के लिए भूख हड़ताल पर बैठी महिला समिति की अध्यक्ष प्रमीला पात्रों से मिलने अथवा उनके स्वास्थ्य का हाल जानने देर रात प्रशासनिक अमला मौके पर आया. बीडीओ की मौजूदगी में चिकित्सक ने उनके स्वास्थ्य की जांच की. मौके पर सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने आकर प्रमिला पात्रो का हौसला बढ़ाया. सांसद ने कहा कि शनिवार को वे महिला समिति की मांगों पर प्रशासन से वार्ता करेंगे.

भूख हड़ताल के समर्थन में महिलाएं

प्रमिला पात्रों के भूख हड़ताल के समर्थन में नूतन गोप, रतना सामंत, पदमा, कस्तूरी कुमारी, गीता दास, मुखमति, मंजू दूवी, रीना देवी, रील कुमार पान, प्रिया, मोनकी लागुरी, बेलमती समेत दर्जनों शामिल थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola