सफाई करते-करते 40 हजार के जेवर ले भागे

Published at :27 Sep 2014 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
सफाई करते-करते 40 हजार के जेवर ले भागे

नोवामुंडी:जेवरात साफ करने के नाम पर नोवामुंडी के संग्रामसाई कॉलोनी में आरबी चौधरी के घर से लगभग 40 हजार रुपये के सोने-चांदी के जेवरात ठग गिरोह लेकर फरार हो गया. ठगों का यह गिरोह पूर्व से घात लगा कर मकान के बाहर पुरुष सदस्य के डय़ूटी पर जाने का इंतजार कर रहा था. पुरुष सदस्य […]

विज्ञापन

नोवामुंडी:जेवरात साफ करने के नाम पर नोवामुंडी के संग्रामसाई कॉलोनी में आरबी चौधरी के घर से लगभग 40 हजार रुपये के सोने-चांदी के जेवरात ठग गिरोह लेकर फरार हो गया. ठगों का यह गिरोह पूर्व से घात लगा कर मकान के बाहर पुरुष सदस्य के डय़ूटी पर जाने का इंतजार कर रहा था.

पुरुष सदस्य के बाहर जाते ही एक युवक घर के भीतर आ गया जबकि दो युवक दूर बाइक पर उसका इंतजार करते रहे. घर के भीतर घुसे युवक ने गृहणी से पहले पीतल व कांसा के बरतनों को मांग कर सफाई की. विश्वास गहरा होने के बाद सोने-चांदी के जेवरात साफ करने के लिए मांगे. इसके बाद पानी में केमिकल डाला.

सोना व चांदी के जेवरात भी उसमें डाल दिये. इसके बाद महिला आधा घंटा बाद जेवर निकालने को कहा और बताया कि वह अभी आ रहा है. इसके बाद युवक निकलकर बाहर आया और मोटरसाइकिल पर अपने साथियों संग फरार हो गया. आधा घंटा के बाद केमिकल में हाथ डालने पर महिला ने जेवरात गायब पाया तो शोर मचाया. लेकिन तब तक ठग दूर निकल चुके थे. इससे पूर्व भी टिस्को कैंप में जेवरात साफ करने के नाम पर महिलाएं ठगी का शिकार हो चुकी हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola