पांच नक्सलियों को मार गिराने का दावा

Published at :24 Sep 2014 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
पांच नक्सलियों को मार गिराने का दावा

तिरला में नक्सलियों व पुलिस में मुठभेड़ चक्रधरपुर/बंदगांव : बंदगांव थाना की सीमा पर स्थित तिरला गांव में नक्सली संगठन पीएलएफआइ व पुलिस के बीच मंगलवार की शाम चार बजे मुठभेड़ हुई. पुलिस ने मुठभेड़ में पांच नक्सलियों के मारे जाने का दावा किया है. सर्च अभियान में पांच जगहों पर पुलिस को काफी मात्र […]

विज्ञापन
तिरला में नक्सलियों व पुलिस में मुठभेड़
चक्रधरपुर/बंदगांव : बंदगांव थाना की सीमा पर स्थित तिरला गांव में नक्सली संगठन पीएलएफआइ व पुलिस के बीच मंगलवार की शाम चार बजे मुठभेड़ हुई. पुलिस ने मुठभेड़ में पांच नक्सलियों के मारे जाने का दावा किया है.
सर्च अभियान में पांच जगहों पर पुलिस को काफी मात्र में खून गिरा मिला. पुलिस का कहना है कि शवों को नक्सली साथ ले गये हैं. पुलिस के हाथ नक्सलियों का एक भी शव नहीं आया. पुलिस टीम का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक प्रियदर्शी कर रहे थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि पीएलएफआइ का एरिया कमांडर जीदन गुड़िया अपने 40 साथियों के साथ क्षेत्र में मौजूद है. इस पर पुलिस टीम तिरला गांव पहुंची. पुलिस को देखते हुए नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. दोनों ओर से
कई स्थानों पर खून के निशान पाये गये : एसपी
पश्चिमी सिंहभूम के एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि 315 बोर का एक रायफल समेत कई सामान बरामद किये गये हैं. शाम चार बजे मुठभेड़ हुई. कई स्थानों पर नक्सलियों के खून गिरे पड़े थे. इससे नक्सलियों के मारे जाने की संभावना है. अभी शव नहीं मिले हैं. अब भी सर्च अभियान जारी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola