टोंटो में भाजपाई को गोली मारी

चाईबासा : टोंटो के कोन्दोवा फुटबॉल मैदान में गुरुवार शाम सात बजे भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता राम सिंह बिरुली को गोली मारी गयी है. गोली राम सिंह के पीठ में लगी है. जख्मी हालत में उसे सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज करने के बाद उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया. राम सिंह […]
चाईबासा : टोंटो के कोन्दोवा फुटबॉल मैदान में गुरुवार शाम सात बजे भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता राम सिंह बिरुली को गोली मारी गयी है. गोली राम सिंह के पीठ में लगी है. जख्मी हालत में उसे सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज करने के बाद उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया. राम सिंह के पीठ में लगी गोली सदर अस्पताल चाईबासा में नहीं निकाली जा सकी थी. उसके पीठ में गोली फंसी हुई है. पीठ में गोली लगने की स्थिति में ही उसे टीएमएच रेफर किया गया. कोन्दोवा फुटबॉल मैदान में फुटबॉल मैच का फाइनल मुकाबला समाप्त होने के बाद ये घटना घटी है. उस समय तब फाइनल मुकाबले का पुरस्कार वितरण किया जा रहा था.
आपसी विवाद में गोली मारने की खबर है. मैदान में गोली चलने के बाद अफरातफरी मची गयी. गोली लगने के बाद राम सिंह को सीधे सदर अस्पताल लाया गया. बताया जा रहा है कि घायल युवक को दो दिनों से विवाद चल रहा था. गुरुवार को भी किसी से विवाद हुआ था. इसी विवाद में राम सिंह को गोली मारी गयी है. टोंटो थाना को केवल सूचना देकर वहां के लोग अपने साथ घायल को लेकर सीधे सदर अस्पताल पहुंचे थे.
बाद में टोंटो थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची. तब तक घायल को लेकर लोग सदर अस्पताल से निकल गये थे. बाद में टोंटो थाना पुलिस ने अस्पताल में कागजी प्रक्रिया पूरी की. टोंटो थाना से आये एसआइ पीडी टोप्पो ने बताया कि उनको घटना की जानकारी दी गयी थी. जानकारी मिलते ही पुलिस सीधे सदर अस्पताल पहुंची है. मामले में किसी प्रकार की लिखित शिकायत परिजन की ओर से नहीं की गयी है. किसी की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है. खबर लिखे जाने तक भी मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की गयी थी. घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजू पांडेय, शुरू नंदी, पूर्व विधायक पुत्कर हेंब्रम, गीता बलमुचू आदि भाजपा नेता मौके पर पहुंचकर घायल और घटना की जानकारी ली.
बदला लेने की रट लगा रहा था जख्मी
गोली लगने के बाद बुरी तरह से घायल राम सिंह बिरुली बार-बार बदला लेने की रट लगा रहा था. लोगों के समझाने पर भी बदला लेने की बात बार-बार वह कह रहा था. अपने मित्रों से बार-बार खुद के नहीं बचने की भी बात दुहरा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




