महिला नक्सली समेत चार का आत्मसमर्पण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Sep 2014 5:01 AM (IST)
विज्ञापन

किरीबुरू : राउरकेला के एएसपी संतोष महांती के समक्ष एक महिला नक्सली समेत चार ने आत्मसमर्पण किया है. जिन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, उनके महिला नक्सली मुनिका सुरीन, समीर मुंडा, सलमोन टोपनो व नामजन मुंडा शामिल हैं. चारों नक्सली नंगलकटा, थाना केबलांग के रहने वाले हैं. सभी नक्सली विगत तीन-चार सालों से समरजी के […]
विज्ञापन
किरीबुरू : राउरकेला के एएसपी संतोष महांती के समक्ष एक महिला नक्सली समेत चार ने आत्मसमर्पण किया है. जिन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, उनके महिला नक्सली मुनिका सुरीन, समीर मुंडा, सलमोन टोपनो व नामजन मुंडा शामिल हैं. चारों नक्सली नंगलकटा, थाना केबलांग के रहने वाले हैं. सभी नक्सली विगत तीन-चार सालों से समरजी के लिए काम करते थे.
आत्मसमर्पण करनेवाले समीर मुंडा संगठन के मारक दस्ता के सदस्य थे. आत्मसमर्पण करनेवाली महिला नक्सली मुनिका सुरीन ने एएसपी के समक्ष बताया कि संगठन में महिला सुरक्षित नहीं है. सभी नक्सलियों को मुनिका सुरीन ने आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित किया. इसके बाद सभी ने एसपी को आत्मसमर्पण की सूचना दी और गुरुवार को राउरकेला पहुंच कर सरेंडर कर दिया. सभी नक्सली मुख्यधारा से जुड़ना चाहते हैं. एएसपी ने आत्मसमर्पण करनेवाले नक्सलियों को आश्वासन दिया कि उनके साथ विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




