राज्य की तसवीर बदलने आगे आयें : सुदेश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Sep 2014 5:13 AM (IST)
विज्ञापन

उंधन में आजसू का विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह आयोजित मनोहरपुर : झारखंड की तसवीर बदलने के लिये सभी को सामने आना होगा. उक्त बातें झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने मनोहरपुर प्रखंड के उंधन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही. श्री महतो ने […]
विज्ञापन
उंधन में आजसू का विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह आयोजित
मनोहरपुर : झारखंड की तसवीर बदलने के लिये सभी को सामने आना होगा. उक्त बातें झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने मनोहरपुर प्रखंड के उंधन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही.
श्री महतो ने कहा कि प्रकृति के आठ सौ पहाड ियों के मन को हरने वाले मनोहरपुर के जन समुदाय के हित के लिये कोई सामने नहीं आया. जो भी राज्य व देश के नेताओं का ध्यान इधर आया, वह इसके अंदर छिपे संपदा पर ध्यान केंद्रीत कर दिया और इसकी प्राकृतिक ताकत (जंगल व पहाड ) को लोगों से अलग कर दिया. उन्होंने कहा कि सारंडा में मनोहरपुर की पहचान को स्थापित किसी ने होने नहीं दिया.
चुनावी समर में कूदना, चुनाव में भाग लेना यह हमारा उद्देश्य नहीं है, बल्कि मनोहरपुर के आम जनजीवन व उसका वास्तविक हक देना, वास्तविक पहचान देना यह हमारा उद्देश्य है. श्री महतो ने कहा कि भारत सरकार को सात सौ करोड से ज्यादा का राजस्व सिर्फ इस क्षेत्र से जाता है, जो पूरे देश के राजस्व का 40 प्रतिशत हिस्सा है. श्री महतो ने कहा कि यहां स्थिति है कि थाना लोगों की सुरक्षा के लिये बनाया गया है, परंतु सभ्य समाज के लोग यहां मौजूद पुलिस के आचरण से थाने जाने से बचते हैं.
श्री महतो ने कहा कि झारखंड की तसवीर बदलने के लिये सामने आना होगा. इस मौके पर श्री महतो ने तमाम लोगों को खडे होकर जय झारखंड-जय झारखंड के नारे भी लगाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




