अनिता सुंबरुई समेत पांच लोग घायल

Published at :11 Sep 2014 4:43 AM (IST)
विज्ञापन
अनिता सुंबरुई समेत पांच लोग घायल

चाईबासा : कुमारडुंगी के कुम्हीरता गांव से वापस चाईबासा लौटने के क्रम में झींकपानी के लोकेसाई गांव के पास जिला परिषद अध्यक्ष अनीता सुंब्रुई की इंडिकागाडीको सामने से 407 ट्रक ने टक्कर मार दी.टक्कर में जिला परिषद अध्यक्ष समेत उनके बॉडीगार्ड, ड्राइवर, केलेंडे पंचायत के मुखिया तथा एक जभासपा कार्यकर्ता को चोट आयी है. ड्राइवर […]

विज्ञापन
चाईबासा : कुमारडुंगी के कुम्हीरता गांव से वापस चाईबासा लौटने के क्रम में झींकपानी के लोकेसाई गांव के पास जिला परिषद अध्यक्ष अनीता सुंब्रुई की इंडिकागाडीको सामने से 407 ट्रक ने टक्कर मार दी.टक्कर में जिला परिषद अध्यक्ष समेत उनके बॉडीगार्ड, ड्राइवर, केलेंडे पंचायत के मुखिया तथा एक जभासपा कार्यकर्ता को चोट आयी है. ड्राइवर संतोष निषाद गंभीर रूप से जख्मी है.
चालक गंभीर, जमशेदपुर भेजा गया
जिसका सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज करने के बाद एमजीएम रेफर कर दिया गया. ड्राइवर के सिर में गंभीर चोट आयी है. उसके नाक से खून बह रहा है तथा बायां हाथ टूटने की चिकित्सक ने संभावना जतायी है. अनीता सुंब्रुई के सिर में गंभीर चोट आयी है. जिप अध्यक्ष के बॉडी गार्ड निमाय हांसदा के बायां हाथ में चोट लगी है. जिप अध्यक्ष के साथ गाडी में आ रहे केलेंडे पंचायत के मुखिया रॉबर्ट सावैंया की छाती में चोट लगी है.
जभासपा कार्यकर्ता विनयजीत कुंकल के बायां पैर में हल्की चोट आयी है. जिप अध्यक्ष व उनके बॉडीगार्ड का सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज किया गया. जहां दोनों की हालत में तेजी से सुधार हुआ. मुखिया रॉबर्ट सावैंया का इलाज मुंधड ा अस्पताल में कराया गया. गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को छोड कर बाकी अन्य घायलों की स्थिति ठीक है. जिप अध्यक्ष कुमारडुंगी के कुम्हीरता गांव में आयोजित फुटबॉल मैच से वापस लौट रही थी.
तभी लोकेसाई के पास ड्राइवर की साइड से 407 ट्रक धक्का मारकर फरार हो गया. तभी उसी रास्ते से कोटगढ. से आल्टो गाडी में आ रहे ब्रजेश सिंह ने इंडिका को सड क के किनारे खडा देखा. ब्रजेश ने अपनी गाडी रोककर देखा तो गाडी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी. ब्रजेश अपनी अल्टो गाडी में जिप अध्यक्ष, उनके बॉडीगार्ड व मुखिया को अपने साथ लेकर सदर अस्पताल आये. ड्राइवर को दूसरी गाडी से सदर अस्पताल लाया गया. दुर्घटना की सूचना पाकर जभासपा के कार्यकर्ताओं की अस्पताल में काफी भीड लग गयी. फोन से लोग दुर्घटना की जानकारी ले रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola