बहरागोडा से एक गिरफ्तार

Published at :11 Sep 2014 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
बहरागोडा से एक गिरफ्तार

बहरोगोडा : जाली नोट का धंधा करने के मामले में कोलकाता एसटीएफ की टीम ने बुधवार को बहरागोडा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. एसआइ सुदीप सेन के नेतृत्व में कोलकाता के लाल बाजार से आयी एसटीएफ की टीम नें ड्रेस हाउस में छापामारी कर साबीर नामक व्यक्ति को धर दबोचा. स्थानीय थाना में साबीर […]

विज्ञापन
बहरोगोडा : जाली नोट का धंधा करने के मामले में कोलकाता एसटीएफ की टीम ने बुधवार को बहरागोडा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. एसआइ सुदीप सेन के नेतृत्व में कोलकाता के लाल बाजार से आयी एसटीएफ की टीम नें ड्रेस हाउस में छापामारी कर साबीर नामक व्यक्ति को धर दबोचा.
स्थानीय थाना में साबीर से पूछताछ जारी है. इस मसले पर टीम काफी गोपनीयता बरत रही है. दुकान से जाली नोट बरामद हुए हैं या नहीं, इसका खुलासा नहीं हुआ है.
जानकारी के मुताबिक विगत चार सितंबर को पश्चिम बंगाल के उलबेडिया में पुलिस ने बहरागोडा के शेख मुबारक आलम को जाली नोट के साथ पकडा था. इस मामले में एसटीएफ ने शेख मुबारक आलम से पूछताछ की, तो उसने बताया कि वह जाली नोट साबीर हुसैन को देता है.इसके बाद बुधवार को एसटीएफ की टीम यहां पहुंची. साबीर के मोबाइल को टीम ने जब्त कर लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola