डीसी ऑफिस की फाइलों में कैद 28 बच्चियों का भविष्य

Published at :06 Aug 2014 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
डीसी ऑफिस की फाइलों में कैद 28 बच्चियों का भविष्य

तांतनगर : तांतनगर कस्तूरबा बालिका विद्यालय में सत्र 2014-15 में अब तक छात्राओं का नामांकन नहीं हुआ है. जबकि चार माह पूर्व कक्षा छह में नामांकन के लिए कुल 85 छात्राओं का साक्षात्कार लिया गया था.(साक्षात्कार के बाद अंतिम रूप से 28 छात्राओं का चयन कर उसकी सूची जिला को भेजी गयी है. लेकिन चार […]

विज्ञापन

तांतनगर : तांतनगर कस्तूरबा बालिका विद्यालय में सत्र 2014-15 में अब तक छात्राओं का नामांकन नहीं हुआ है. जबकि चार माह पूर्व कक्षा छह में नामांकन के लिए कुल 85 छात्राओं का साक्षात्कार लिया गया था.(साक्षात्कार के बाद अंतिम रूप से 28 छात्राओं का चयन कर उसकी सूची जिला को भेजी गयी है.

लेकिन चार माह बीत जाने के बाद भी अब तक कस्तूरबा में नामांकन की प्रक्रिया लंबित है. विलंब के कारण छात्राओं की शिक्षा भी अधर में है. नामांकन में विलंब के कारण छात्रएं भविष्य को लेकर चिंतित है. उनकी चिंता का मुख्य कारण यह है कि अन्य स्कूलों में भी नामांकन का सत्र लगभग खत्म हो गया है. आस-पास के स्कूलों में तो नामांकन बंद ही हो गया है, ऐसे में उनका क्या होगा?

ऐसे होता है नामांकन

कस्तूरबा विद्यालय में कक्षा छठवीं से नामांकन शुरू होता है. इसके लिए विद्यालय स्तर पर साक्षात्कार लिया जाता है. साक्षात्कार में शामिल कुल छात्राओं की सूची उनके प्रमाण पत्रों तथा साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के साथ जिला को भेजी जाती है. फिर उपायुक्त की अध्यक्षता वाली कमेटी छात्राओं के चयन पर अंतिम मुहर लगाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola