बंगाल के इसमाइल ने झारखंड की लड़की को छेड़ा, भाइयों ने लाठी-डंडों से मार डाला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Nov 2019 10:43 AM
चाईबासा : झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में एक लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति की तीन लोगों ने हत्या कर दी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा ने शनिवार को बताया कि घटना 28 अक्टूबर की शाम को तब हुई, जब मोहम्मद इसमाइल नामक व्यक्ति […]
चाईबासा : झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में एक लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति की तीन लोगों ने हत्या कर दी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा ने शनिवार को बताया कि घटना 28 अक्टूबर की शाम को तब हुई, जब मोहम्मद इसमाइल नामक व्यक्ति ‘हड़िया’ (चावल की शराब) पीने के लिए गुलुरुआ गांव गया था. इस्माइल राजमिस्त्री था.
एसपी ने बताया कि इसमाइल ने एक व्यक्ति की बहन से कथित तौर पर छेड़छाड़ की. इससे गुस्साये व्यक्ति ने दो अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से मार-मारकर उसकी हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि आरोपियों ने शव को गांव से करीब दो किलोमीटर दूर एक कुआं में फेंक दिया था.
इसे भी पढ़ें : Jharkhand : पलामू में छठ घाट के पास बने कुआं में डूब गयीं दो बहनें
एसपी ने बताया कि सभी तीनों आरोपियों को 31 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया गया. अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. एसपी ने बताया कि इसमाइल पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रघुनाथगंज पुलिस थाना क्षेत्र का निवासी था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










