पत्थलगड़ी के खिलाफ टेबो में जुटे 2000 ग्रामीण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jun 2019 3:24 AM
बंदगांव : पश्चिमी सिंहभूम के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र टेबो थाना के चाकी हाट बाजार में गुरुवार को पत्थलगड़ी के खिलाफ मानीहंस मुंडा की अध्यक्षता में मानकी, मुंडा व ग्रामीणों ने बैठक की. इसमें करीब दो हजार ग्रामीणों ने भाग लिया. मौके पर मुख्य अतिथि चक्रधरपुर विधायक शशिभूषण सामड ने कहा कि ग्रामीणों के हित […]
बंदगांव : पश्चिमी सिंहभूम के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र टेबो थाना के चाकी हाट बाजार में गुरुवार को पत्थलगड़ी के खिलाफ मानीहंस मुंडा की अध्यक्षता में मानकी, मुंडा व ग्रामीणों ने बैठक की. इसमें करीब दो हजार ग्रामीणों ने भाग लिया. मौके पर मुख्य अतिथि चक्रधरपुर विधायक शशिभूषण सामड ने कहा कि ग्रामीणों के हित में पत्थलगड़ी समर्थकों को बंदगांव से खदेड़ा जायेगा. पत्थलगड़ी के समर्थक यहां के ग्रामीणों को भड़का रहे हैं. ग्रामीणों का आधार, वोटर, राशन और पैन कार्ड जब्त कर रहे हैं. इससे ग्रामीण सरकारी लाभ से वंचित हो रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










