सोनुआ पुलिस ने सौ संदिग्ध पत्थलगड़ी समर्थकों को पकड़ा, पूछताछ, दस्तावेज जब्त
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी को छोड़ा गुदड़ी क्षेत्र में बैठक कर वापस लौट रहे थे सभी चाईबासा /बंदगांव/चक्रधरपुर : सोनुआ पुलिस ने बुधवार रात 8 बजे के करीब सोनुआ-गुदड़ी मार्ग पर करीब सौ संदिग्ध पत्थलगड़ी समर्थकों को रोक कर उनसे पूछताछ की. पुलिस ने उनके पास से कई संदिग्ध दस्तावेज जब्त किये हैं, […]
विज्ञापन
पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी को छोड़ा
गुदड़ी क्षेत्र में बैठक कर वापस लौट रहे थे सभी
चाईबासा /बंदगांव/चक्रधरपुर : सोनुआ पुलिस ने बुधवार रात 8 बजे के करीब सोनुआ-गुदड़ी मार्ग पर करीब सौ संदिग्ध पत्थलगड़ी समर्थकों को रोक कर उनसे पूछताछ की. पुलिस ने उनके पास से कई संदिग्ध दस्तावेज जब्त किये हैं, जिनकी जांच चल रही है, हालांकि रोके गये लोगों को पुलिस ने बाद में समझाइश देकर जाने दिया.
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने रात 8 बजे के करीब सोनुआ गुदड़ी मार्ग पर अचानक घेराबंदी कर सड़क से गुजर रही एक भीड़ को शक के आधार पर रोका तथा उनसे पूछताछ की. पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार वे सभी गुदड़ी थाना क्षेत्र के बुरुगुलिकेरा नामक स्थान पर ग्रामीणों के साथ पत्थलगड़ी के संबंध में बैठक कर लौट रहे थे. हालांकि जांच व पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी को समझा-बुझाकर छोड़ दिया है.
लोगों के उक्त समूह में कुछ महिलाएं भी शामिल थीं, जिन्होंने सफेद वस्त्र पहन रखे थे. ये सभी खूंटी, अड़की, बंदगांव आदि स्थानों से यहां पहुंचे थे. पुलिस की जांच में उक्त लोगों के पास से कुछ संदिग्ध दस्तावेज मिले है जिसके पत्थलगड़ी से संबंधित होने के प्रमाण मिले हैं. हालांकि पुलिस इसका खुलासा नहीं कर रही है. लोंगो का यह समूह 20 बाइकों के अलावा दो अन्य वाहनों में सवार होकर यहां पहुंचे थे तथा बैठक कर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान पुलिस को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद उन्हें अर्जुन पुर के समीप रोक कर उनसे पूछताछ की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










