ePaper

35.5 लाख रुपये में मीना बाजार बंदोबस्त

Updated at : 08 Jun 2019 6:05 AM (IST)
विज्ञापन
35.5 लाख रुपये में मीना बाजार बंदोबस्त

मीना बाजार के लिए दो लोगों ने लगायी बोली 22.5 लाख रुपये से शुरू हुई अंत में रानी कॉलोनी निवासी बसंत ने 35.5 लाख की बोली लगायी पुराना बस स्टैंड की बंदोबस्ती 18.15 लाख रुपये में हुई चाईबासा : चाईबासा नगर पर्षद के सभागार में शुक्रवार को नप उपाध्यक्ष डोमा मिंज की अध्यक्षता में मीना […]

विज्ञापन

मीना बाजार के लिए दो लोगों ने लगायी बोली 22.5 लाख रुपये से शुरू हुई

अंत में रानी कॉलोनी निवासी बसंत ने 35.5 लाख की बोली लगायी
पुराना बस स्टैंड की बंदोबस्ती 18.15 लाख रुपये में हुई
चाईबासा : चाईबासा नगर पर्षद के सभागार में शुक्रवार को नप उपाध्यक्ष डोमा मिंज की अध्यक्षता में मीना बाजार (गांधी मैदान), चाईबासा स्थित पुराना बस स्टैंड और मंगलाहाट दक्षिणा भाग की बंदोबस्ती प्रक्रिया हुई. नगर पर्षद के कार्यपालक अभियंता अभय कुमार झा की मौजूदगी में मीना बाजार की बंदोबस्ती 35 लाख 50 हजार रुपये में हुई. इसके लिए चाईबासा के गांधी टोला निवासी सुरेश साव और रानी कॉलोनी निवासी बसंत कुमार ने बोली लगायी. सर्वप्रथम बसंत कुमार ने 22 लाख 50 हजार रुपये की बोली लगायी. इसके बाद दोनों पक्षों से बोली लगती रही. आखिरी बोली बसंत कुमार ने 35.50 लाख की लगायी. इसकेबाद नप उपाध्यक्ष के मुहर से 35.50 लाख में बंदोबस्ती हुई.
2.09 लाखरुपयेमें हुई मंगलाहाट दक्षिणी भाग की बंदोबस्ती
इसके बाद चाईबासा मंगलाहाट दक्षिण भाग की बंदोबस्ती हुई. इसे मंगलाहाट पूर्वी भाग की देखरेख कर रहे गंगा प्रसाद गुप्ता को 2 लाख 9 हजार रुपयों की बोली पर एक साल के लिए दिया गया. आखिर में चाईबासा के पुराना बस स्टैंड की बंदोबस्ती के लिए बोली लगायी गयी. इसके लिए सुरेश कुमार सिन्हा और गंगा प्रसाद गुप्ता ने बोली लगायी. एक साल की बंदोबस्ती 18.15 लाख रुपये में गंगा प्रसाद गुप्ता को दी गयी. बंदोबस्ती प्रक्रिया के दौरान सिटी मैनेजर लोकेश कुमार सिंह, प्रधान लिपिक अरुण कुमार प्रजापति, वार्ड पार्षद विष्णु चिरानिया, अनुसेवी सुनील पोदार, मुन्ना आलम, मनोज पासवान आदि संवेदक उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola