प्रताड़ना के आरोप में पति बरी

Published at :16 Jul 2014 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
प्रताड़ना के आरोप में पति बरी

चाईबासा : प्रताड़ना के एक मामले की सुनवाई एसडीजेएम पोड़ाहाट की न्यायालय ने आरोपी पति भीम शंकर बोदरा को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है. घटना के संबंध में 18.02.2011 को आरोपी की पत्नी भारती तांती ने चक्रधरपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी थी. जिसमें उसने उल्लेख किया था कि वह मुख्य रूप […]

विज्ञापन

चाईबासा : प्रताड़ना के एक मामले की सुनवाई एसडीजेएम पोड़ाहाट की न्यायालय ने आरोपी पति भीम शंकर बोदरा को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है. घटना के संबंध में 18.02.2011 को आरोपी की पत्नी भारती तांती ने चक्रधरपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी थी. जिसमें उसने उल्लेख किया था कि वह मुख्य रूप से खरसावां के पिताकलांग की रहने वाली है.

लेकिन वह सोनुवा थाना क्षेत्र के भालुरुगी स्थित अपनी मौसी हेमवती के घर में रहती थी. उसकी शादी बूढ़ीघोड़ा के भीमशंकर बोदरा से 2007 को हुई थी. उनका लव मैरेज 2010 तक ठीक ठाक चला. जिसके बाद उसका पति उसे प्रताड़ित करने लगा. अगस्त 2010 को उसने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था. जिसके बाद उसने किसी और लड़की से विवाह कर लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola