11 लाख जब्ती मामले में छोड़े गये कार चालक व दोनों व्यापारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 May 2019 2:18 AM
चाईबासा : बंदगांव चेकनाका पर जांच के दौरान 11 लाख रुपयों के साथ पकड़ाये कार चालक व दोनों व्यापारियों को पूछताछ के बाद बुधवार को छोड़ दिया गया. उनके वाहन को रिलीज कर दिया गया है. हालांकि जब्त राशि चुनाव के बाद जांच कमेटी की अनुशंसा पर रिलीज की जायेगी. ज्ञात हो कि भुवनेश्वर से […]
चाईबासा : बंदगांव चेकनाका पर जांच के दौरान 11 लाख रुपयों के साथ पकड़ाये कार चालक व दोनों व्यापारियों को पूछताछ के बाद बुधवार को छोड़ दिया गया. उनके वाहन को रिलीज कर दिया गया है. हालांकि जब्त राशि चुनाव के बाद जांच कमेटी की अनुशंसा पर रिलीज की जायेगी. ज्ञात हो कि भुवनेश्वर से रांची जाने के क्रम में 11 लाख रुपये एसएसटी ने मंगलवार को बंदगांव चेक नाका से जब्त किया.
यह राशि बोलेनो गाड़ी से ले जा रहे थे. गाड़ी के चालक तथा सवार सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर देर रात तक पूछताछ की गयी. 10 लाख से अधिक राशि होने के कारण जब्ती सूची आयकर विभाग ने पूछताछ के बाद बनाया. जब्त राशि को चक्रधरपुर ट्रेजरी में रखा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










