जजर्र क्र्वाटर में रह कर सेवा दे रहे स्वास्थ्यकर्मी

चक्रधरपुर : अनुमंडल अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी जजर्र क्वार्टर में रह कर सेवा प्रदान कर रहे हैं. जजर्र क्वार्टर से बारिश के दिनों में प्लास्टर व कंक्रीट गिरते रहता है. जिससे कई बार स्वास्थ्यकर्मी व उनके परिजन घायल हो चुके हैं. स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा इसकी शिकायत व मरम्मत की कई बार सीएस को लिखित व मौखिक जानकारी […]
चक्रधरपुर : अनुमंडल अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी जजर्र क्वार्टर में रह कर सेवा प्रदान कर रहे हैं. जजर्र क्वार्टर से बारिश के दिनों में प्लास्टर व कंक्रीट गिरते रहता है. जिससे कई बार स्वास्थ्यकर्मी व उनके परिजन घायल हो चुके हैं. स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा इसकी शिकायत व मरम्मत की कई बार सीएस को लिखित व मौखिक जानकारी भी दी. परंतु समस्या जय की तस है.
अस्पताल में तृतीय व चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के लिए 45 साल पहले व डॉक्टरों का 60 साल पहले क्वार्टरों का निर्माण किया गया था. निर्माण होने के बाद सिर्फ एक बार ही विभाग द्वारा मरम्मत की गयी. उसके बाद विभाग क्वार्टर भवन की मरम्मत के ऊपर ध्यान नहीं दे रहा है. जिसका खामियाजा स्वास्थ्य कर्मियों को उठाना पड़ रहा है. क्वार्टर में रहने वाले स्वास्थ्यकर्मी निर्मला देवी, धन्नंजय महतो, इंदु देवी, सिरपा समरदार, संगीता मंडल, प्रवीण प्रसाद आदि ने कहा कि क्वार्टरों की समय पर मरम्मत नहीं होने से सभी क्वार्टर जजर्र हो चुका है. क्वार्टरों में रहने भय लगता है. स्वयं पैसे खर्च कर क्वार्टरों का मरम्मत कर रहे हैं. मरम्मत के अभाव से दुर्घटना भी घट चुकी है. स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग इस ओर ध्यान दे.
मरम्मत के लिए भेजा गया है पत्र : डॉ सीबी चौधरी
अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सीबी चौधरी ने कहा क्वार्टरों मरम्मत के लिए भवन निर्माण विभाग व सीएस को पत्र लिखा है. उन्होंने कहा जो अधिक जजर्र हो चुका है. उसको स्वास्थ्यकर्मी खाली कर दें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




