पांच वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से मौत

जैंतगढ़ : बारिया थानांतर्गत भुदोपोसी गांव के विभूति महतो के 5 वर्षीय पुत्र कृष महतो की अपने ही घर के तालाब में डूबने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार कृष रविवार को दिन 10 बजे खेलते हुए अपने घर के पिछवाड़े स्थित तालाब की ओर चला गया तथा खेलते हुए तालाब में उतर कर […]
जैंतगढ़ : बारिया थानांतर्गत भुदोपोसी गांव के विभूति महतो के 5 वर्षीय पुत्र कृष महतो की अपने ही घर के तालाब में डूबने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार कृष रविवार को दिन 10 बजे खेलते हुए अपने घर के पिछवाड़े स्थित तालाब की ओर चला गया तथा खेलते हुए तालाब में उतर कर गहरे पानी में चला गया.
जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो उसके पिता उसे ढूंढ़ते हुए तालाब के पास पहुंचे तो उसका शव तालाब में तैर रहा था. उसे बाहर निकाला गया. बारिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




