नोवामुंडी में वज्रपात से तीन मवेशियों की मौत

नोवामुंडी : वज्रपात होने से तीन मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना लोकेसाई में सुबह आठ बजे की है. तीनों मवेशी राम विलास बोबोंगा के बताये जा रहे हैं. घटना के बारे में बताया गया कि रामविलास बोबोंगा ने सुबह मवेशियों को चरने के लिए घर से खोलकर बाहर किया था. मवेशी […]
नोवामुंडी : वज्रपात होने से तीन मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना लोकेसाई में सुबह आठ बजे की है. तीनों मवेशी राम विलास बोबोंगा के बताये जा रहे हैं. घटना के बारे में बताया गया कि रामविलास बोबोंगा ने सुबह मवेशियों को चरने के लिए घर से खोलकर बाहर किया था. मवेशी खेत में घास चरने लगे. इसी बीच हल्की बूंदाबांदी होनी शुरू हुई.
इसी बीच अचानक बादल छाने लगे थे. इसी दौरान गरज के साथ बिजली गिरने से खेत में चर रहे तीनों मवेशियों की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गयी. उक्त जानकारी मनोज लागुरी ने दी. तीन मवेशियों की वज्रपात से हुई मौत से किसान राम विलास बोबोंगा को हजारों की क्षति हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




