रेलवे स्कूल में चलेगा केंद्रीय विद्यालय
Updated at : 29 Mar 2019 1:55 AM (IST)
विज्ञापन

भवन निर्माण के बाद शिफ्ट होगा विद्यालय, प्रतिनिधिमंडल ने निरीक्षण कर लिया निर्णय नये सत्र में पहली से आठवीं तक होगी पढ़ाई डांगुवापोसी : डांगुवापोसी में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को लेकर गुुरुवार को चक्रधरपुर रेल मंडल व केंद्रीय विद्यालय के प्रतिनिधियों ने निरीक्षण किया. प्रतिनिधिमंडल ने प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय के लिए आवंटित भूमि व […]
विज्ञापन
भवन निर्माण के बाद शिफ्ट होगा विद्यालय, प्रतिनिधिमंडल ने निरीक्षण कर लिया निर्णय
नये सत्र में पहली से आठवीं तक होगी पढ़ाई
डांगुवापोसी : डांगुवापोसी में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को लेकर गुुरुवार को चक्रधरपुर रेल मंडल व केंद्रीय विद्यालय के प्रतिनिधियों ने निरीक्षण किया. प्रतिनिधिमंडल ने प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय के लिए आवंटित भूमि व अस्थायी रूप से चलाने के लिए चयनित रेलवे स्कूल का दौरा किया. इस दौरान रेलवे स्कूल में मौजूद मूलभूत सुविधाएं व वस्तुस्थिति को समझने की कोशिश की गयी.
केंद्रीय विद्यालय सुरदा के प्रधानाध्यापक विश्वनाथ हांसदा ने बताया कि जबतक केंद्रीय विद्यालय के लिए भवन निर्माण नहीं हो जाता. तबतक अस्थायी रूप से रेलवे स्कूल डांगुवापोसी से संचालित किया जायेगा. इसका निरीक्षण किया जा चुका है. बहुत जल्द अस्थायी रूप से केंद्रीय विद्यालय शुरू की जायेगी. नये सत्र में कक्षा एक से आठ तक शिक्षण का कार्य आरंभ हो जाएगा. विद्यालय भवन के लिए पांच एकड़ भूमि आवंटन: उन्होंने जानकारी दी कि केंद्रीय विद्यालय के लिए पांच एकड़ भूमि का आवंटन हुआ है.
प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से सुरदा के प्रधानाध्यापक विश्वनाथ हांसदा, आरएल रजक, चक्रधरपुर मंडल के सीनियर डीपीओ माणिक शंकर, डीइएन साउथ के सी गुप्ता, एडीइइन प्लानिंग एचपी सत्पती, आरके सिंह, रंजीत कुमार, वेलफेयर इंस्पेक्टर गोपाल दास, रंजीत कुमार, मेंस कांग्रेस डांगुवापोसी शाखा के सुभाष मजूमदार व उनके सहयोगी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




