तेज रफ्तार स्कूटी से गिरकर दो लोग घायल

चाईबासा : चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर शारदा के पास स्कूटी पर सवार दो लोग सड़क हादसे में घायल हो गये. घटना गुरुवार सुबह करीब 9.30 बजे की है. घायल होनेवालों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पासुहातु निवासी श्रीराम हेंब्रम (35) और बड़कुंवर हेंब्रम (32) शामिल हैं. स्कूटी चालक बड़कुंवर हेंब्रम के दोनों हाथ तथा श्रीराम […]
चाईबासा : चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर शारदा के पास स्कूटी पर सवार दो लोग सड़क हादसे में घायल हो गये. घटना गुरुवार सुबह करीब 9.30 बजे की है. घायल होनेवालों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पासुहातु निवासी श्रीराम हेंब्रम (35) और बड़कुंवर हेंब्रम (32) शामिल हैं. स्कूटी चालक बड़कुंवर हेंब्रम के दोनों हाथ तथा श्रीराम के नाक और शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आयी हैं.
दोनों शारदा के पास सड़क पर बेहोश पड़े थे, जिन्हें उसी समय वहां से गुजर रहे सीआरपीएफ 174वीं बटालियन के कमांडेंट डॉ प्रेमचंद व सीआरपीएफ के जवानों ने घटना स्थल से उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजवाया. अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद उक्त दोनों की स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार वे दोनों सुबह स्कूटी से अपने रिश्तेदार के घर खूंटपानी जा रहे थे. उसी दौरान शारदा के पास दोनों स्कूटी अनियंत्रित होने से गिर गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




