बड़ाजामदा का नया बस स्टैंड बदहाल, वर्षों से उद्घाटन का इंतजार

Author Sandip K|Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

नया बस स्टैंड बना जर्जर. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बड़ाजामदा में करोड़ों की लागत से बना नया बस स्टैंड प्रशासन की उदासीनता के कारण वर्षों से बंद है। स्थानीय लोग जल्द उद्घाटन की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा के भट्टीसाई स्थित नया बस स्टैंड वर्षों से उद्घाटन की राह देख रहा है. यात्रियों की सुविधा के उद्देश्य से करोड़ों की लागत से तैयार यह आधुनिक बस स्टैंड आज तक आम जनता के लिए शुरू नहीं हो सका. देखरेख के अभाव में अब यह महत्वपूर्ण सरकारी परियोजना बदहाली और बर्बादी का शिकार बन रही है.

विज्ञापन

झाड़ियों से घिरा परिसर, जर्जर हो रहा भवन

यात्रियों को धूप, बारिश और अन्य मौसम संबंधी दिक्कतों से बचाने के लिए बस स्टैंड परिसर में यात्री शेड समेत कई जरूरी नागरिक सुविधाएं विकसित की गयी थीं. लेकिन लंबे समय तक ताले में बंद रहने के कारण पूरा परिसर अब वीरान नजर आता है. पूरे क्षेत्र में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आयी हैं और भवन की स्थिति भी रखरखाव न होने से धीरे-धीरे जर्जर होती जा रही है.

यातायात व्यवस्था सुधरने की थी उम्मीद

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इस बस स्टैंड का विधिवत संचालन शुरू कर दिया जाये, तो यात्रियों को भटकना नहीं पड़ेगा. इसके साथ ही बड़ाजामदा क्षेत्र की अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग और जिला प्रशासन की घोर उदासीनता के कारण यह महत्वपूर्ण योजना वर्षों से अधर में लटकी हुई है.

जल्द चालू करने की मांग

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग से पुरजोर मांग की है कि नये बस स्टैंड का जल्द से जल्द उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया जाये. साथ ही परिसर की मुकम्मल साफ-सफाई, आवश्यक मरम्मत और नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाये, ताकि सरकारी पैसे का सदुपयोग हो सके और क्षेत्र के लोगों को इस सुविधा का वास्तविक लाभ मिल सके.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola