मझगांव : गुरु गोष्ठी में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने पर जोर

Author Md Wasiuddin|Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

मासिक गुरु गोष्ठी में शिक्षकों को संबोधित करते शिक्षा पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मझगांव के पीएमश्री स्कूल में आयोजित गुरु गोष्ठी में शैक्षणिक सुधार, छात्रवृत्ति और आधार पंजीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

विज्ञापन

मझगांव: पीएमश्री पल्स टू उच्च विद्यालय परिसर में मंगलवार को आरइओ राजेश पासवान की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय मासिक गुरु गोष्ठी आयोजित हुई. इसमें क्षेत्र के सभी प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक शामिल हुए. बैठक में विद्यालयों में पेयजल (चापाकल) की स्थिति, बेंच-डेस्क की उपलब्धता और सुरक्षा के लिए चहारदीवारी निर्माण की समीक्षा की गयी. साथ ही, मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति, बच्चों के आधार पंजीकरण और ''''एक पेड़ मां के नाम'''' अभियान के तहत पोर्टल प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये. बीइओ ने नवोदय विद्यालय सत्र 2027-28 के पंजीकरण और निजी स्कूलों के अनिवार्य निबंधन पर जोर दिया. इस मौके पर बीपीओ किशोर सिंकु, दिलेश्वर बेहरा, प्रताप पिंगुवा, रत्नाकर नायक, नारायण प्रधान, मानिक गोप, दीपक प्रधान, बुलेंद पूर्ति, सपन साहु, सूर्यकांत दास, अजय कुमार, विजय महाकुड, बलराम आरुग, प्रमिला कुमारी,अंजू तिर्की, मुजाहिद हुसैन आदि मौजूद थे.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola