आकाश की हत्या में दो दोस्तों की संलिप्तता आयी, पूछताछ में बार-बार बदलते रहे बयान

चाईबासा : दोस्तों संग होली खेलने निकले चाईबासा के टुंगरी निवासी आकाश यादव (23) की हत्या मामले में पुलिस ने उसके तीनों दोस्तों को हिरासत में लिया है. दरअसल मृतक के बड़े भाई संतोष यादव के बयान पर आकाश के तीन दोस्तों बरकंदाज टोली स्थित ग्वालापट्टी निवासी आयुष कुमार ठाकुर, अमन कुमार ठाकुर व करण […]
चाईबासा : दोस्तों संग होली खेलने निकले चाईबासा के टुंगरी निवासी आकाश यादव (23) की हत्या मामले में पुलिस ने उसके तीनों दोस्तों को हिरासत में लिया है. दरअसल मृतक के बड़े भाई संतोष यादव के बयान पर आकाश के तीन दोस्तों बरकंदाज टोली स्थित ग्वालापट्टी निवासी आयुष कुमार ठाकुर, अमन कुमार ठाकुर व करण कुमार ठाकुर के खिलाफ हत्या कर शव नदी में फेंकने का मामला दर्ज हुआ था.
पुलिस ने शुक्रवार देर रात तीनों को हिरासत में लिया. वहीं शनिवार दिनभर पुलिस तीनों से पूछताछ करती रही. पुलिस को आकाश की हत्या में दो दोस्तों की संलिप्तता के सुराग मिले हैं. दो दोस्त पुलिस को बार-बार बयान बदलकर गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. पुलिस पूरे मामले का जल्द खुलासा कर सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










