शाम को घर से निकला, सुबह जंगल में फंदे से लटका मिला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Mar 2019 5:41 AM

विज्ञापन

चाईबासा. कुमारडुंगी थानांतर्गत खंडखोरी गांव के राजाबासा टोला निवासी गोपाल सिंकू (24) ने सोमवार की रात बरगद पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगा ली. मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव से एक किलोमीटर दूर जंगल में पेड़ पर लटके देखा. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी कुमारडुंगी थाना को दी. पुलिस ने शव को […]

विज्ञापन
चाईबासा. कुमारडुंगी थानांतर्गत खंडखोरी गांव के राजाबासा टोला निवासी गोपाल सिंकू (24) ने सोमवार की रात बरगद पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगा ली. मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव से एक किलोमीटर दूर जंगल में पेड़ पर लटके देखा. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी कुमारडुंगी थाना को दी.
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. ग्रामीणों ने बताया कि गोपाल की दिमागी हालत ठीक नहीं थी. वह मजदूरी करने के लिए बाहर चला गया था. वह बाहर से मजदूरी कर सोमवार को दिन में घर आया था. कुछ देर घर में रहने के बाद वह चुपचाप घर से निकल गया. देर रात तक घर नहीं लौटा. मंगलवार को सुबह उसका शव मिला.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola