दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल, एक कटक रेफर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रामला वीमेंस कॉलेज के पास हुई घटना जैतगढ़ : चंपुवा थाना के रामला वीमेंस कॉलेज के पास सोमवार की शाम करीब आठ बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी, जिसमें तीन लोग घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग रजिया गांव से चंपुवा आ रहे थे. वीमेंस कॉलेज […]
विज्ञापन
रामला वीमेंस कॉलेज के पास हुई घटना
जैतगढ़ : चंपुवा थाना के रामला वीमेंस कॉलेज के पास सोमवार की शाम करीब आठ बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी, जिसमें तीन लोग घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग रजिया गांव से चंपुवा आ रहे थे.
वीमेंस कॉलेज के समीप तीखे मोड़ पर दो बाइक आपस में टकरा गयी. राजिया गांव से आ रहे बाइक सवार सुजीत कालिंदी, राजू कालिंदी व मिलू महाकुड़ घायल हो गये. राजू को गंभीर चोट लगी, उसे कटक रेफर कर दिया गया. बाकी दोनों को चंपुआ अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया. राजू के सिर में गंभीर चोट लगी है, उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










