मझगांव में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 1.15 लाख की लूट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मझगांव : मझगांव थाना अंतर्गत खड़पोस के पंडुवाबुरु तालासाई गांव में दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से हथियार के बल पर 1.15 लाख रुपये व अन्य सामान लूट लिये. पीड़ित कर्मचारी हरिहर सेट्ठी जाजपुर जिला (ओड़िशा) के संतारापुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. वह भारत फाइनेंस इनक्लूजम […]
विज्ञापन
मझगांव : मझगांव थाना अंतर्गत खड़पोस के पंडुवाबुरु तालासाई गांव में दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से हथियार के बल पर 1.15 लाख रुपये व अन्य सामान लूट लिये. पीड़ित कर्मचारी हरिहर सेट्ठी जाजपुर जिला (ओड़िशा) के संतारापुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है.
वह भारत फाइनेंस इनक्लूजम कंपनी का कर्मचारी है. हरिहर कंपनी द्वारा दी गयी लोन की राशि वसूली कर लौट रहा था, इसी दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. मझगांव थाना में मामले की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. घटना गुरुवार की है.
महिला समूह से लोन का राशि लेकर लौट रहा था कार्यालय : हरिहर ने पुलिस को बताया कि कंपनी ग्रामीण सुदूरवर्ती क्षेत्र के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लोन देने का काम करती है. इसलिए महिला समूह के पास लोन वसूली के लिये जाना पड़ता है. इसी क्रम में लोन की राशि वसूली कर कंपनी में जमा करने के लिये कार्यालय लौट रहे थे.
तभी सुनसान व जंगली क्षेत्र में घात लगाकर बैठे बिना नंबर के दो मोटरसाइकिल पर सवार चार लोगों ने पिस्तौल सटाकर 1.15 लाख रुपये, मोबाइल फोन, टैब व अन्य सामान लूट लिये. इसके बाद चारों जंगल के रास्ते फरार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










