नकटी में मलेरिया जागरूकता रैली, स्वच्छता और जनभागीदारी का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन

जागरूकता रैली के दौरान बच्चे

चक्रधरपुर के नकटी गांव में मलेरिया जागरूकता रैली निकाली गई। छात्रों और ग्रामीणों ने स्वच्छता और बचाव का संकल्प लिया। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चक्रधरपुर: चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के नकटी गांव में शनिवार को मलेरिया के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम आयुष्मान आरोग्य मंदिर, नकटी एवं मध्य विद्यालय, नकटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ. रैली में मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों को मलेरिया से बचाव, समय पर जांच कराने, मच्छरदानी के नियमित उपयोग तथा आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया. इस दौरान विद्यार्थियों ने विशाल मानव श्रृंखला बनाकर स्वस्थ एवं मलेरिया मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया. कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों और ग्रामीणों को मलेरिया की रोकथाम तथा स्वच्छता बनाए रखने की सामूहिक शपथ भी दिलाई गई. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थानीय मुखिया एवं विधायक प्रतिनिधि मिथुन गगराई ने कहा कि मलेरिया से बचाव के लिए स्वच्छता, मच्छरदानी का नियमित उपयोग और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल जांच कराना आवश्यक है.

आपके शहर में

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनसहभागिता और जागरूकता के माध्यम से ही मलेरिया मुक्त समाज का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. इस अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर की सीएचओ अमिता कुमारी, एमपीडब्ल्यू नितेश कुमार मंडल, सुमित महतो, भीम पुर्ति, मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक शशांक मोहंती, सहिया सुखमती गगराई तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के एफएम राजेश कुमार सहित स्वास्थ्य कर्मी, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola