थप्पड़ मारने से नाराज पत्नी ने खाया कीटनाशक

चाईबासा : रात में खाना खाने के लिए जगाने पर पति ने पत्नी को एक थप्पड़ मारा. इससे नाराज पत्नी पार्वती गोप ने गुरुवार की सुबह करीब सात बजे घर में रखे कीटनाशक पी लिया. तबीयत खराब होने पर पार्वती को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. यहां उपचार के बाद उसकी तबीयत में […]
चाईबासा : रात में खाना खाने के लिए जगाने पर पति ने पत्नी को एक थप्पड़ मारा. इससे नाराज पत्नी पार्वती गोप ने गुरुवार की सुबह करीब सात बजे घर में रखे कीटनाशक पी लिया.
तबीयत खराब होने पर पार्वती को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. यहां उपचार के बाद उसकी तबीयत में सुधार आया है. पार्वती गोप मंझारी थाना क्षेत्र के लादुसाई की रहनेवाली है. उसका पति दिनेश गोप है.
अस्पताल में आयी महिलाओं ने बताया कि बुधवार को गांव में मागे पर्व का अंतिम दिन था. शाम को उसका पति नशा कर सो गया था. रात में उसकी पत्नी उसे खाना खाने के लिए जगा रही थी. उसी समय उसका पति ने गाल में एक थप्पड़ मारा. इससे नाराज पत्नी ने रात में खाना नहीं खाया. सुबह जब उसका पति शौच करने के लिए तालाब की ओर गया, तो उसने घर में रखे कीटनाशक गिलास में घोलकर पी लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










