400 शराब पाउच संग दो धराये

शराब आपूर्ति में प्रयोग होनेवाली बाइक बरामद बड़बिल : बड़बिल पुलिस ने अवैध देशी शराब के 400 पाउच के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार 1 जुलाई को जेल भेज दिया है. साथ ही 400 पाउच अवैध देशी शराब और सप्लाइ में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है. प्राप्त जानकारी के […]
शराब आपूर्ति में प्रयोग होनेवाली बाइक बरामद
बड़बिल : बड़बिल पुलिस ने अवैध देशी शराब के 400 पाउच के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार 1 जुलाई को जेल भेज दिया है. साथ ही 400 पाउच अवैध देशी शराब और सप्लाइ में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को गिरफ्तार आरोपी मुन्ना यादव और परमानंद सिंह मोटरसाइकिल (सं. ओडी-09ए-5820) पर सवार होकर 400 देशी शराब के पाउच लेकर बड़बिल बेचने के लिए जा रहे थे. तभी बड़बिल पुलिस ने भद्रासाई में से दोनों को गिरफ्तार किया. दोनों बिहार राज्य के आरा निवासी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




