बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य का दौरा आज

Updated at : 02 Jul 2014 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य का दौरा आज

चाईबासा : झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (जेएससीपीसीआर) के सदस्य संजय कुमार मिश्र दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को चाईबासा आ रहे हैं. सुबह 11 बजे चाईबासा एसपी के कांफ्रेंस हॉल में पुलिस को दिये जाने वाले बाल संरक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. दोपहर बाद वे खूंटपानी प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, […]

विज्ञापन

चाईबासा : झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (जेएससीपीसीआर) के सदस्य संजय कुमार मिश्र दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को चाईबासा आ रहे हैं. सुबह 11 बजे चाईबासा एसपी के कांफ्रेंस हॉल में पुलिस को दिये जाने वाले बाल संरक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. दोपहर बाद वे खूंटपानी प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, एडब्ल्यूसी सेंटर, एकलव्य विद्यालय तोरसिंदरी तथा पुलिस थानों में दर्ज बाल अधिकार संरक्षण से मामलों की जांच करेंगे.

शाम के समय वे आरटीइ व एमडीएम को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे. तीन जुलाई की सुबह 9 बजे वे चाईबासा जेल, बाल सुधार गृह का निरीक्षण करेंगे. जिसके उपरांत वे चाइल्ड लाइन के कार्यो की समीक्षा करेंगे. दोपहर साढ़े 12 बजे वे आरटीइ एक्ट-2009 व बाल संरक्षण के तहत मानव तस्करी, बालश्रम समेत अन्य मुद्दों को लेकर जिले के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola