बेकार पड़े हैं लाखों के उत्पादन केंद्र भवन

Updated at : 02 Jul 2014 4:52 AM (IST)
विज्ञापन
बेकार पड़े हैं लाखों के उत्पादन केंद्र भवन

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बर्डीकानपुर-कालापाथर पंचायत के बर्डीकानपुर गांव में एसजीएसवाइ अंतर्गत आधारभूत संरचना से निर्मित लाखों का उत्पादन सह बिक्री केंद्र भवन बेकार पड़ा है. इसका उदघाटन 16 जून 2013 को तत्कालीन मुख्यमंत्री अजरुन मुंडा और विधायक विद्युत महतो ने किया था. भवन चारों ओर से झाड़ियों से घिरा हुआ है. इसका लाभ […]

विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बर्डीकानपुर-कालापाथर पंचायत के बर्डीकानपुर गांव में एसजीएसवाइ अंतर्गत आधारभूत संरचना से निर्मित लाखों का उत्पादन सह बिक्री केंद्र भवन बेकार पड़ा है. इसका उदघाटन 16 जून 2013 को तत्कालीन मुख्यमंत्री अजरुन मुंडा और विधायक विद्युत महतो ने किया था. भवन चारों ओर से झाड़ियों से घिरा हुआ है.

इसका लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है. वहीं गोविंदपुर गांव में भी लाखों की लागत से बना उत्पादन सह बिक्री केंद्र भवन बेकार पड़ा हुआ है. उक्त भवन का उदघाटन 23 जनवरी 2011 को तत्कालीन मुख्यमंत्री अजरुन मुंडा और विधायक विद्युत वरण महतो ने किया था. ग्रामीणों ने बताया कि उक्त भवन में किसी प्रकार के भी कार्य नहीं किये जाते है. भवन में जानवरों का जमावड़ा लगा रहता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola