ePaper

चाईबासा : हर माह तीन महिलाएं हो रहीं दरिंदगी की शिकार

Updated at : 24 Jan 2019 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
चाईबासा :  हर माह तीन महिलाएं हो रहीं दरिंदगी की शिकार

चाईबासा : कोल्हान प्रमंडल में वर्ष 2017 के मुकाबले 2018 में अपहरण, दुष्कर्म व महिला प्रताड़ना के मामले बढ़े हैं. सिर्फ सरायकेला जिले में 2017 के मुकाबले 2018 में अपहरण के मामले कम आये. पश्चिमी सिंहभूम जिले में वर्ष 2017 में अपहरण के 19 मामले आये थे, जो 2018 में बढ़कर 30 हो गये. 2017 […]

विज्ञापन
चाईबासा : कोल्हान प्रमंडल में वर्ष 2017 के मुकाबले 2018 में अपहरण, दुष्कर्म व महिला प्रताड़ना के मामले बढ़े हैं. सिर्फ सरायकेला जिले में 2017 के मुकाबले 2018 में अपहरण के मामले कम आये. पश्चिमी सिंहभूम जिले में वर्ष 2017 में अपहरण के 19 मामले आये थे, जो 2018 में बढ़कर 30 हो गये.
2017 में जहां हर दो माह में तीन अपहरण हुए, 2018 में हर माह अपहरण के करीब तीन मामले आये. इस तरह 2017 में दुष्कर्म के 25 मामले थे, जो 2018 में बढ़कर 37 हो गया. वर्ष 2017 में हर माह दुष्कर्म के दो मामले आये थे, 2018 में बढ़कर एक माह में दुष्कर्म के करीब तीन मामले आये. महिला प्रताड़ना का मामला 2017 में 13 आये थे, जो 2018 में बढ़कर 21 हो गये.
पश्चिमी सिंहभूम : संज्ञेय अपराध में आयी कमी. कोल्हान में 2017 के मुकाबले 2018 में संज्ञेय अपराध 6602 से 7103 पहुंच गया. 2018 में सबसे अधिक 4659 संज्ञेय अपराध पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में हुआ, जो 2017 में 4136 था. संज्ञेय अपराध की संख्या में सरायकेला में वृद्धि हुई. यहां 2018 में 1349 संज्ञेय अपराध दर्ज हुए.
जमशेदपुर व सरायकेला की तुलना प. सिंहभूम में संज्ञेय अपराध की संख्या में कमी आई है. जिले में संज्ञेय अपराध 1122 से घटकर 1095 पर पहुंच गया.
नक्सल घटनाओं में कम. कोल्हान में 2017 की तुलना 2018 में नक्सल घटनाओं में भारी कमी आयी है. 2017 में 63 बार नक्सली घटनाएं हुई थी. 2018 में 35 नक्सल घटनाएं हुईं. इसके अलावा लूट, डकैती, शस्त्र अधिनियम, रंगदारी आदि अापराधिक घटनाओं पर पुलिस ने लगाम कसा है.
जमशेदपुर – अपराधिक मामलों में सर्वाधिक बढ़ोतरी
पूर्वी सिंहभूम में 2017 के मुकाबले 2018 में अापराधिक मामलों में वृद्धि हुई. वर्ष 2017 के मुकाबले 2018 में 92 की तुलना 128 अपहरण हुए, 85 की तुलना 95 दुष्कर्म के मामले आए, 69 की तुलना महिला प्रताड़ना के 91 मामले दर्ज हुए, 1071 की तुलना 1142 स्थानों पर चोरी हुई, 177 की तुलना 195 गृहभेदन के मामले आये. विविध अापराधिक मामलों में 1944 की तुलना 2363 दर्ज किये गये.
सरायकेला
सबसे अधिक हत्या व महिलाएं प्रताड़ित
सरायकेला जिले में 2017 के मुकाबले 2018 में सबसे अधिक लोगों की हत्या हुई है. 50 की तुलना में 71 हत्याएं हुई. महिला प्रताड़ना के 26 की तुलना में 32 मामले आये. 17 की तुलना 18 दुष्कर्म के मामले आये. 35 की तुलना 42 गृहभेदन के मामले दर्ज हुए.
पश्चिमी सिंहभूम चोरी की घटना भी बढ़ी
पश्चिमी सिंहभूम जिले में 2017 में चोरी की 154 घटनाएं हुई. वहीं 2018 में 185 स्थानों पर चोरी की घटना हुई. वहीं 19 की तुलना 30 अपहरण हुए, 25 की तुलना में 37 दुष्कर्म के मामले आए. महिला प्रताड़ना के मामले 13 से बढ़कर 21 हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola