कोल्हान विवि में पेपर सेटिंग सहित अन्य कार्यों का मानदेय बढ़ा

Updated at : 01 Dec 2018 9:39 AM (IST)
विज्ञापन
कोल्हान विवि में पेपर सेटिंग सहित अन्य कार्यों का मानदेय बढ़ा

केंद्राधीक्षक, सहायक केंद्राधीक्षक, परीक्षा नियंत्रक व उप परीक्षा नियंत्रक को अर्जित अवकाश की सुविधा कोल्हान विश्वविद्यालय ने परीक्षा संबंधी गतिविधियों के संचालन के लिए मिलने वाले मानदेय की राशि में बढ़ोतरी संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है.संबंधित प्रस्ताव वित्त समिति ने जून तथा सिंडिकेट ने जुलाई में पारित किया था. जारी अधिसूचना के अनुसार अब […]

विज्ञापन

केंद्राधीक्षक, सहायक केंद्राधीक्षक, परीक्षा नियंत्रक व उप परीक्षा नियंत्रक को अर्जित अवकाश की सुविधा

कोल्हान विश्वविद्यालय ने परीक्षा संबंधी गतिविधियों के संचालन के लिए मिलने वाले मानदेय की राशि में बढ़ोतरी संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है.संबंधित प्रस्ताव वित्त समिति ने जून तथा सिंडिकेट ने जुलाई में पारित किया था. जारी अधिसूचना के अनुसार अब केंद्राधीक्षक, सहायक केंद्राधीक्षक, परीक्षा नियंत्रक व उप परीक्षा नियंत्रक को अर्जित अवकाश की सुविधा प्रदान की गयी है. पारित प्रस्तावों के आलोक में कुलपति की अनुमति से पेपर सेटर्स, मूल्यांकन दर, प्रैक्टिकल परीक्षा, मुख्य परीक्षक, केंद्रीकृत मूल्यांकन, परीक्षा केंद्रों के खर्चे सहित अन्य खर्चों को बढ़ोतरी की गयी है. संबंधित अधिसूचना की प्रति कॉलेजों को भेज दी गयी है.

परीक्षा केंद्रों का संशोधित खर्च

केंद्राधीक्षक : 180 रुपये

संयुक्त केंद्राधीक्षक : 100 रुपये

सहायक केंद्राधीक्षक : 120 रुपये

परीक्षा नियंत्रक : 120 रुपये

उप परीक्षा नियंत्रक : 100 रुपये

वीक्षक : एक कक्ष में 25 छात्र पर 75 रुपये, अवकाश में 150

ग्रेड थ्री क्लर्क : प्रति 250 पर 70 रुपये

चतुर्थवर्गीय कर्मचारी : प्रति 100 परीक्षार्थी पर 60 रुपये

दफ्तरी, पैकर : 10 पैसे प्रति उत्तरपुस्तिका

उत्तरपुस्तिकाओं की स्क्रूटनी का संशोधित मानदेय

उत्तरपुस्तिकाओं की स्क्रूटनी : 15 रुपये प्रति उत्तरपुस्तिका

उत्तरपुस्तिकाओं का सर्चिंग चार्ज : 7 रुपये प्रति

स्क्रूटनी कमेटी के सदस्यों का रिफ्रेशमेंट : 30 रुपये प्रति सदस्य

पेपर सेटर्स

बीए, बीएससी, बीकॉम : 700 रुपये प्रति सेट, बाइलिंगुअल सेटिंग के लिए 900 रुपये

बीबीए, बीसीए : 700 प्रति सेट, बाइलिंगुअल सेटिंग के लिए 900 रुपये

एमए, एमएससी, एमकॉम : 900 रुपये, बाइलिंगुअल के लिए 1200 रुपये

बीटेक, एमबीए, बीएड, एमसीए, एमटेक, एमबीबीएस, पीजी डिप्लोमा, एमडी, एमएस, बीडीएस, एमडीएस, नर्सिंग, एमएड, एलएलबी व अन्य प्रोफेशनल-वोकेशनल परीक्षा :

900 रुपये प्रति सेट, बाइलिंगुअल के लिए

1200 रुपये.

एमफिल : 900 रुपये प्रति सेट

पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए पेपर सेटिंग पर : 2000 रुपये प्रति सेट

प्रैक्टिकल के लिए संशोधित मानदेय

एमए, एमएससी, एमकॉम, एमएड, एलएलबी, एमबीए, एमसीए, एमटेक : 20 रुपये प्रति परीक्षार्थी (न्यूनतम 200 रुपये)

एमडीएस प्रैक्टिकल, क्लीनिकल व मौखिक परीक्षा : 1000 रुपये प्रति छात्र प्रति छह घंटे

बीएड, बीए, बीएससी, बीकॉम व अन्य वोकेशनल, एडऑन, डिप्लोमा : 16 रुपये प्रति परीक्षार्थी (न्यूनतम 200)

पीजी डिप्लोमा, एमबीबीएस, बीडीएस, बीटेक, एमडी, एमएस : 25 रुपये प्रति परीक्षार्थी प्रति परीक्षक को (न्यूनतम 400 रुपये)

प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र सेटिंग : 300 रुपये प्रति परीक्षक

मूल्यांकन कार्य में स्टेशनरी

खर्च के लिए भुगतान

10000 उत्तरपुस्तिका तक : 2000 रुपये

15000 उत्तरपुस्तिका तक : 3000 रुपये

25,000 उत्तरपुस्तिका तक : 5,000 रुपये

50,000 उत्तरपुस्तिका तक : 7,000 रुपये

50,000 से अधिक पर : 10,000 रुपये

मूल्यांकन के लिए संशोधित मानदेय

पीएचडी, डी लिट, डीएससी : 1000 रुपये

एमफिल (थिसिस) : 800 रुपये

एमडीएस (सिनॉप्सिस) : 800 रुपये

पीएचडी, डीएससी, डी लिट की मौखिक परीक्षा के लिए : 600 रुपये

एमए, एमएससी, एमकॉम, बीटेक, एमबीए, एमबीए, एमसीए, एमटेक, एमबीबीएस, पीजी डिप्लोमा, एमडी, एमएस, बीडीएस, एमडीएस, नर्सिंग, एमएड मूल्यांकन के लिए : 25 रुपये प्रति उत्तरपुस्तिका (न्यूनतम

200 रुपये)

बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, बीएड, एलएलबी मूल्यांकन : 20 रुपये प्रति उत्तरपुस्तिका (न्यूनतम 200 रुपये)

पीएचडी प्रवेश परीक्षा : 30 रुपये प्रति उत्तरपुस्तिका (न्यूनतम 200 रुपये)

डिसर्टेशन, प्रोजेक्ट की मौखिक परीक्षा : 20 रुपये (न्यूनतम 200)

केंद्रीकृत मूल्यांकन का संशोधित मानदेय

निदेशक : 5000 रुपये प्रति परीक्षा 15 दिन तक, इससे अधिक पर 200 रुपये प्रतिदिन

को-ऑर्डिनेटर : 4000 रुपये प्रति परीक्षा 15 दिन के लिए, इससे अधिक पर 150 रुपये प्रतिदिन

स्थानीय शिक्षकों के लिए भत्ता (दूसरे कॉलेजों के) : 100 रुपये प्रतिदिन

बाहरी शिक्षकों के लिए : 50 रुपये प्रतिदिन

रिफ्रेशमेंट : 50 रुपये प्रतिदिन

मुख्य परीक्षा का संशोधित मानदेय

एक सह परीक्षक के साथ : 600 रुपये

दो सह परीक्षक के साथ : 700 रुपये

तीन सह परीक्षक के साथ : 800 रुपये

चार व अधिक के साथ : 1000 रुपये

विश्वविद्यालय से बाहर परीक्षा समन्वयक, मूल्यांकन आदि की दर

25 परीक्षक या सेटर्स तक : 2500 रुपये प्रति परीक्षा

50 परीक्षक तक : 4000 रुपये

75 परीक्षक तक : 6000 रुपये

75 से अधिक परीक्षक या सेटर्स होने पर : 8000 रुपये प्रति परीक्षा

परीक्षा सामग्री पहुंचाने-लाने के लिए प्रति समन्वयक या तृतीय श्रेणी कर्मचारी को : 10 रुपये

तृतीय श्रेणी कर्मी का मानदेय : 2000 रुपये प्रति परीक्षा

मूल्यांकन कार्य में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को : 2000 रुपये प्रति परीक्षा

मूल्यांकन कार्य में दफ्तरी व पैकर को : 10 पैसे प्रति उत्तरपुस्तिका, अधिकतम 500 रुपये

स्टेशनरी व अन्य खर्च : 2000 रुपये तक

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola