चाईबासा : भाभी ने देवर की कुल्हाड़ी से मार कर हत्या की
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Oct 2018 6:21 AM
चाईबासा : अक्सर नशे की हालत में गलत नीयत से घर में घुस कर मारपीट करने पर भाभी ने देवर भीमसिंह कांडेयांग (35) की कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दी. यह घटना मुफस्सिल थाना अंतर्गत गंडासाई गांव के चोडेंयासाई टोला की है. घटना रविवार की शाम करीब पांच बजे की बतायी जा रही है. […]
चाईबासा : अक्सर नशे की हालत में गलत नीयत से घर में घुस कर मारपीट करने पर भाभी ने देवर भीमसिंह कांडेयांग (35) की कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दी. यह घटना मुफस्सिल थाना अंतर्गत गंडासाई गांव के चोडेंयासाई टोला की है. घटना रविवार की शाम करीब पांच बजे की बतायी जा रही है. सोमवार को सुबह ग्रामीण मुंडा द्वारा घटना की जानकारी मुफस्सिल थाना के पुलिस को दी.
पुलिस ने हत्या के आरोपी महिला चोराई कुई कांडेयांग को गिरफ्तार कर लिया है. यह गांव खूंटपानी प्रखंड के सुदूरवर्ती जंगल अंदर में है. गिरफ्तार महिला चोराई कुई कांडेयांग ने पुलिस के समक्ष उसका देवर की हत्या करने की बात स्वीकार की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










