प्रस्तावित जगह सेंट्रलाइज्ड किचेन के विरोध का निर्णय
Updated at : 29 Aug 2018 4:30 AM (IST)
विज्ञापन

जिला स्कूल के पीछे ग्रामीणों ने की विशेष ग्रामसभा स्कूल के दक्षिण हिस्से में बनाने पर नहीं है आपत्ति चाईबासा : चाईबासा के खप्परसाई स्थित जिला स्कूल के पीछे खेल मैदान (जहेरा स्थल) में ग्रामीण मुंडा मंगल सिंह देवगम की अध्यक्षता में मंगलवार को विशेष ग्रामसभा हुई. इसमें विधायक दीपक बिरुवा, झामुमो जिला सचिव सोनाराम […]
विज्ञापन
जिला स्कूल के पीछे ग्रामीणों ने की विशेष ग्रामसभा
स्कूल के दक्षिण हिस्से में बनाने पर नहीं है आपत्ति
चाईबासा : चाईबासा के खप्परसाई स्थित जिला स्कूल के पीछे खेल मैदान (जहेरा स्थल) में ग्रामीण मुंडा मंगल सिंह देवगम की अध्यक्षता में मंगलवार को विशेष ग्रामसभा हुई. इसमें विधायक दीपक बिरुवा, झामुमो जिला सचिव सोनाराम देवगम, मुखिया गिरीश चन्द्र देवगम, चढ़ई पीढ़ मानकी शिवचरण पाड़ेया, गुमड़ा पीढ़ मानकी दलपत देवगम, डिलियामार्चा मुंडा दूधनाथ तियु, दियुरी शंकरा देवगम, मोटका देवगम, सिंगराय देवगम ,उत्पल हेम्बरोम समेत ग्रामीण उपस्थित थे. जिला स्कूल के पास स्थित देव स्थल सह खेल मैदान सुरक्षित करने व प्रस्तावित सेंट्रलाइज्ड मिड डे मील किचन पर चर्चा हुई.
सभी लोगों ने उक्त स्थल पर सेंट्रलाइज्ड मिड डे मील किचन या अन्य किसी तरह के निर्माण का विरोध करने का निर्णय लिया. लोगों ने प्रस्ताव दिया कि यह निर्माण जिला स्कूल के दक्षिण हिस्से में खाली व बेकार पड़ी जमीन पर कराया जा सकता है. उक्त स्थल से ग्रामीणों की धार्मिक व सामाजिक भावनाएं जुड़ी हैं. ग्रामसभा में लिए गए निर्णय के आलोक में ग्रामवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल मुखिया गिरिश चन्द्र देवगम के नेतृत्व में बुधवार को उपायुक्त व जिला शिक्षा अधीक्षक से मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




