बाना पहाड़ लीज का विरोध
Updated at : 29 Aug 2018 4:24 AM (IST)
विज्ञापन

क्रशर प्लांट बंद करने के लगाये नारे,सीओ को सौंपा ज्ञापन शहर में रैली निकाल जताया विराेध राजनगर : प्रखंड क्षेत्र के कटंगा पंचायत अंतर्गत धोलाडीह गांव के डुंगरी में बिना ग्रामसभा के क्रशर प्लांट स्थापित करने का ग्रामीणों ने विरोध किया है. क्रशर प्लांट स्थापित करने के विरोध में मंगलवार को कटंगा पंचायत के धोलाडीह, […]
विज्ञापन
क्रशर प्लांट बंद करने के लगाये नारे,सीओ को सौंपा ज्ञापन
शहर में रैली निकाल जताया विराेध
राजनगर : प्रखंड क्षेत्र के कटंगा पंचायत अंतर्गत धोलाडीह गांव के डुंगरी में बिना ग्रामसभा के क्रशर प्लांट स्थापित करने का ग्रामीणों ने विरोध किया है. क्रशर प्लांट स्थापित करने के विरोध में मंगलवार को कटंगा पंचायत के धोलाडीह, छोटा बाना, बड़ा बाना, गंगीडीह, उलीडीह आदि के ग्रामीणों ने राजनगर स्थित ब्लॉक मैदान में एकत्र हो गए. दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने एकत्र होकर रैली निकाली. ब्लॉक मैदान से शुरू होकर रैली राजनगर मुख्य बाजार के रामदु हांसदा चौक तक पहुंचा. वहां से पुनः राजनगर हाट मैदान होते हुए ब्लॉक मैदान पहुंचा. रैली करते समय क्रशर प्लांट बंद करो, बाना पहाड़ लीज नहीं होने देंगे आदि नारे लगाये गये. रैली के बाद अंचलाधिकारी के नाम क्रेशर प्लांट के विरोध में ज्ञापन भी सौंपा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




